फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   220 kg adulterated ghee seized, filled samples

220 किलो मिलावटी घी सीज, भरे नमूने

Fri, 06 Mar 2020 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
220 kg adulterated ghee seized, filled samples
खोया भट्ठी में छापा मारती खाद्य विभाग की टीम - फोटो : ORAI
रामपुरा। होली के पर्व को लेकर खाद्य विभाग के चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को विभाग की अभिहित अधिकारी डा. प्रियंका सिंह भदौरिया के नेतृत्व में टीम ने माधौगढ़, रामपुर, कुठौंद आदि क्षेत्रों में अभियान चलाया। इस दौरान करीब 220 किलो सिंथेटिक घी को सीज किया, साथ ही 40 किलो क्रीम व 12 किलो खोया नष्ट कराया।
विज्ञापन

गुरुवार को टीम ने रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम लिडऊपुर में सत्यानारायन दुबे की खोया व घी भट्ठी में छापा मारा। टीम ने परिसर से दूध व घी का नमूना लिया और मौके पर रखा 220 किलो घी जिसका मूल्य 88 हजार रुपये था, उसे सीज किया। साथ ही 40 किलो क्रीम को मौके पर ही नष्ट कराया। टर्न ओवर के हिसाब से लाइसेंस के लिए नोटिस जारी की। इसके बाद टीम बहराई पहुंची, जहां पर रमेश कुशवाहा की खोया भट्ठी पर छापा मारा। टीम ने यहां से खोया व दूध के नमूने लिए व 07 किलोग्राम खोया को नष्ट कराया। भट्ठी में गंदगी पर नोटिस जारी की गई। इसके बाद टीम ने गोपालपुरा पहुंची, जहां संजीव कुमार के खोया भट्ठी से खोया व दूध का नमूना लिया व 05 किलोग्राम खोया नष्ट कराया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चन्द्र, आलोक वर्मा, राहुल शर्मा, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

दो दुकानों पर छापा मारकर भरे नमूने
माधौगढ़। होली त्योहार के मद्देनजर खाद्य विभाग की टीम ने दो जगहों पर छापा मारा। टीम ने दूध, खोया के नमूने भरे। जिससे डेयरी संचालकों में हड़कंप रहा। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियंका सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आलोक पटेल, दिनेश चंद्र, राहुल शर्मा, अनिल प्रताप, राजेश गुप्ता ने गोपालपुरा में खोया भट्ठी पर छापा मारकर दूध खोये के नमूने लिए। इसके बाद टीम ने रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव बहराई में खोया भट्ठी पर छापा डाला। वहां से भी दूध, खोया का नमूना लिया गया। जिससे दूध डेयरी में हड़कंप मच गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed