{"_id":"606df4518ebc3ed8312d439b","slug":"22-infected-3968-vaccinated-orai-news-knp6221421144","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 संक्रमित मिले, 3968 ने लगवाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 संक्रमित मिले, 3968 ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को भी 22 नए केस आए। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4074 हो गई है। इनमें 47 की मौत हो चुकी है। 3927 ठीक हो चुके हैं। 100 एक्टिव केस हैं। उधर, 3968 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
जिला प्रशासन की ओर से देर शाम जारी सूची में सर्वाधिक 16 केस उरई तहसील क्षेत्र में आए है। कालपी में दो, माधौगढ़ में तीन एवं कोंच तहसील में एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, कोरोना संक्रमण के आठ मामले कांटेक्ट ट्रेसिंग के हैं जबकि 14 मामले पूल टेस्टिंग के। जहां मरीज मिले हैं, उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। उनके घरों के आसपास सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। सीएमओ डॉ ऊषा सिंह ने बताया कि संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। आज 977 सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
उधर टीकाकरण में भी तेजी आई है। मेडिकल कालेज में एडीएम प्रमिल कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी केबी मिश्रा समेत 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यापारी संगठन एवं समाजसेवियों ने कोरोना की वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। जिले में 71 स्थानों पर बने बूथों पर 3968 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन
उधर, कालपी संवाद के अनुसार, एसडीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता मे कोतवाली में व्यापारियों व धर्मगुरुओं की बैठक की। इसमें धार्मिक स्थलों पर कम से कम भीड़ व मास्क, सैनेटाइजर का उपयोग किए जाने पर सहमति बनी। एसडीएम ने कहा कि धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों एवं विवाहघरों में खुले स्थानों में 200 व हॉल या कक्ष में ज्यादा से ज्यादा 100 व्यक्तियों के शामिल होने की अनुमति होगी। खुले प्रसाद आदि का वितरण न करें।
सीओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने भी लोगों को जागरूक किया। बैठक मे महंत रामकरन दास, शहर मौलाना अशफाक अहमद बरकाती, मुहम्मद इरशाद, पंडित योगेंद्र नारायण शुक्ला, सराफा व्यापारी कल्लू सोनीए सभासद अवधेश तिवारी आदि रहे।