फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   2198 Member uncontested , in ward 76 election

2198 सदस्य निर्विरोध, 76 वार्डों में चुनाव

Wed, 17 Feb 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 17 Feb 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
2198 Member uncontested , in ward 76 election
पंचायत चुनाव में रिक्त रहे 2274 वार्डों के सदस्य पद के लिए हो रहे चुनाव
विज्ञापन
मेें बुधवार को 9 ब्लाकों में 59 प्रत्याशियों ने अपनी प्रत्याशिता वापस ले ली। इसके बाद 2198 वार्डों में सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। 76 वार्डों के लिए मतदान होगा।      जानकारी केे मुताबिक डकोर क्षेत्र में 353 वार्डों के लिए 364 नामांकन दाखिल हुए थे। बुधवार को 6 प्रत्याशियों

ने नाम वापस ले लिए हैं। इसके चलते 344 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। यहां पर 9 वार्डों में मतदान कराया जाएगा। इसी प्रकार कदौरा ब्लाक में 210 पदों के सापेक्ष 222 नामांकन हुए थे, जिसमें से 8 नामांकन वापस हो गए। 198 सदस्य यहां पर निर्विरोध रहे और 12 वार्डों में चुनाव होगा। महेबा ब्लाक में 250 पदों के सापेक्ष 271 नामांकन हुए थे, जिसमें 10 की वापसी

हो गई, 236 निर्विरोध रहे और 14 पर चुनाव होगा। रामपुरा में 163 पदों केे सापेक्ष 178 नामांकन हुए थे, इसमें से 4 की वापसी हो गई, 155 निर्विरोध और 8 वार्डों में चुनाव होगा।    नदीगांव में 196 पदों के सापेक्ष 204 नामांकन हुए थे। इसमें 4 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। अब 4 वार्डों में चुनाव होेगा। 192 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कुठौंद में सभी 322

सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कोंच में 172 निर्विरोध, 11 वार्डों में चुनाव होगा। यहां पर 5 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया है। जालौन में 423 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। 13 वार्डों में मतदान होगा। यहां पर 8 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया है। माधौगढ़ में 14 नाम वापसी होने के बाद156 सदस्य निर्विरोध हुए। 5वार्डों में चुनाव होगा।

-जमरेही अव्वल में प्रधान पद के चार प्रत्याशी
माधौगढ़ विकास खंड क्षेत्र के जमरेही अव्वल ग्राम पंचायत में उपचुनाव कराया जा रहा है। यहां पर प्रधान पद के लिए छह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। बुधवार को दो ने अपना नाम वापस ले लिया, जिसके चलते अब चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed