फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   शिवालयों में गूंजे हर हर महादेव बम भोले के जयकारे

शिवालयों में गूंजे हर हर महादेव बम भोले के जयकारे

Tue, 05 Mar 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
शिवालयों में गूंजे हर हर महादेव  बम भोले के जयकारे
उरई। महाशिवरात्रि पर जिले भर के शिव मंदिरों में सुबह से ही पूजन अर्चन का दौर शुरू हो गया। पूरे दिन रुद्राभिषेक व जलाभिषेक होता रहा और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। आदर्श संस्कृत महाविद्यालय स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में आचार्यों ने रुद्राभिषेक कराया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


इसके अलावा हुल्की माता मंदिर, हाथी मंदिर स्थित शिव मंदिरों में भी भीड़ लगी रही। भक्तों ने धतूरा, बेलपत्र चढ़ाकर शिव को प्रसन्न करने की कामना की और अपने लिए सुख समृद्धि की मांगी। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में भी ब्रह्माकुमारी महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली। इसमें एडीएम पीके सिंह, विश्वविद्यालय की संचालिका बीके मीना बहन आदि मौजूद रहीं। तुलसीनगर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें ह्देश, हर्षित, रोहित, राघव, महेंद्र आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन


माधौगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह से शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पडी़। रामेश्वर मंदिर से दोपहर में गाजे बाजे के साथ शिव बरात निकाली गई। बरात सराफा बाजार, विधायक मार्केट, बादशाह चौराहा, बुंदेलखंड चौराहा, चितौरा चौराहा, बस स्टैंड, मैन बाजार होते हुए मंदिर पर आकर समाप्त हुई। बरात में आधा दर्जन डीजे, व घुड़सवार के साथ सैकड़ों युवक डांस करते चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरात में स्कूली छात्रों द्वारा सजाई गई झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम आयोजक डा. सोनू शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष राज किशोर गुप्ता, राजेश चौधरी, रामराजा शर्मा, लखन रेजा, रामजी सोनी, काजू उदैनिया, लक्ष्मीकांत, रामकुमार, राजेश रावत ने सबसे अच्छी झांकी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उधर, तहसील क्षेत्र के गांव निचावड़ी गांव के निचावड़ेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के पर्व पर भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिर के महंत उमेश गिरि ने बताया कि शिवरात्रि से आठ दिन तक मेला चलता है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग आकर खरीदारी करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed