फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   21,000 codeine-containing syrups were sold without bills, report filed against the firm operator

Jalaun News: 21 हजार कोडीनयुक्त सिरप बिना बिल बेच दिए, फर्म संचालक पर रिपोर्ट

Fri, 07 Nov 2025 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
21,000 codeine-containing syrups were sold without bills, report filed against the firm operator
उरई। जिले में 21 हजार कोडीनयुक्त कफ सिरप बिना बिल के बेचने का मामला सामने आया है। बुधवार रात को औषधि विभाग ने फर्म संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जांच के दौरान पाया गया कि कफ सिरप की खरीद लखनऊ की एक फर्म से की गई है।
विज्ञापन




शहर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी उमेश चंद्र की पटेलनगर में मेसर्स अल्ट्राफाइन केमिकल्स के नाम से फर्म है। उनके द्वारा बेचे जा रहे कफ सिरप को लेकर 16 अक्तूबर को लखनऊ के औषधि निरीक्षक विवेक सिंह ने जालौन की औषधि निरीक्षक को पत्र जारी किया था। इसमें बिलों के सत्यापन के बारे में जानकारी मांगी थी। इस पर तीन नवंबर को जालौन की औषधि निरीक्षक देवयानी दुबे ने उमेश चंद्र की फर्म पर जाकर जांच की। इस दौरान उनके फर्म से 21 हजार कोडीनयुक्त फैंसीपिक टी सिरप की बिक्री पाई गई। कफ सिरप की शीशियों की खरीद लखनऊ की एक फर्म से की गई थी। जांच के दौरान कफ सिरप का कोई स्टॉक नहीं पाया गया।
विज्ञापन

फर्म संचालक ने बताया कि उन्होंने यह औषधि की खरीद की है लेकिन बिल नहीं मिल रहे हैं। वह बिल बाद में उपलब्ध कराएंगे। इस पर विभाग ने औषधियों का क्रय-विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित लगाते हुए उमेश चंद्र को एक दिन के भीतर दस्तावेज उपलब्ध कराने का समय दिया। इसके बावजूद फर्म संचालक ने कोई सही अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए। इस पर बुधवार रात फर्म संचालक के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन







जांच में कई मेडिकल स्टोर संचालकों ने इस सिरप की बिक्री से किया इन्कार
औषधि निरीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि फर्म संचालक ने विभाग को जो अभिलेख उपलब्ध कराए वह अधूरे हैं। जब औषधि विभाग की टीम ने कुछ मेडिकल स्टोर पर जाकर जांच की तो संचालकों ने इस सिरप की खरीद-फरोख्त से इन्कार कर दिया। राठ रोड स्थित मोर मेडिकल स्टोर, स्टेट बैंक के पास स्थित विवेक फार्मा, जेल रोड स्थित उलफत मेडिकल स्टोर, आर्य कन्या चौराहा कालपी स्थित ललित मेडिकल स्टोर के संचालक ने कहा कि उन्होंने इस औषधि की खरीद-फरोख्त नहीं की है। जारी बिल नकली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed