फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   21 farmers from 11 villages fined for burning stubble

Jalaun News: पराली जलाने पर 11 गांवों के 21 किसानों पर जुर्माना

Mon, 10 Nov 2025 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
21 farmers from 11 villages fined for burning stubble
फोटो - 28 पराली न जलाने की किसानों से अपील करते उपकृषि निदेशक एस के उत्तम। संवाद
उरई। धान की पराली जलाने पर कृषि विभाग की ओर से रविवार को अभियान चलाकर 11 गांवों के 21 किसानों पर जुर्माना लगाया है। तहसीलदार कोंच जितेंद्र सिंह पटेल ने उप कृषि निदेशक के साथ गांवों में पहुंचकर किसानों को पराली जलाने के नुकसान भी बताए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पराली जलाना प्रतिबंधित है। पराली जलाने वाले किसानों से अपील की है कि वह किसी भी दशा में फसलों के अवशेष न जलाएं। जिले के कई गांवों में किसानों पर अर्थदंड लगाया गया है। उप कृषि निदेशक एस के उत्तम ने बताया कि जिले में खरीफ की फसल में बोई गई धान की कटाई के बाद पराली खेतों में जलाए जाने की घटनाएं किसान करते हैं।
विज्ञापन

जिले से गठित उड़नदस्ता टीमों ने निरीक्षण के दौरान पराली जलाने वाले गेंदौली गांव निवासी किसान दीपक पर पांच हजार, शंकर सिंह पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया है। इटौरा निवासी किसान हनुमंत सिंह पर पांच हजार, चमरऊआ गांव के किसान राजबहादुर अरविंद कुमार, प्रदीप कुमार, नीनाबेटी पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया है। इसी प्रकार दाढ़ी गांव निवासी किसान प्रेम सिंह व भगत सिंह पर पांच - पांच हजार, अरुण कुमार, उर्मिला देवी पर दस हजार जुर्माना लगाया है। कमलेश कुमार, कामता प्रसाद, घनश्याम, देवेंद्र कुमार पर 30-30 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलैया खुर्द निवासी किसान नन्हे सिंह पर पांच हजार, हिंगुटा गांव निवासी किसान प्रदुम्न सिंह पर पांच हजार, खुटैला गांव निवासी किसान राम सेवक पर पांच हजार, रामस्वरूप पर भी पांच हजार रुपये अर्थदंड लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed