फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   205 candidates filled the consent letter for the job

जालौन: नौकरी के लिए 205 अभ्यर्थियों ने भरे सहमतिपत्र

Thu, 16 Feb 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 16 Feb 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
205 candidates filled the consent letter for the job
उरई। रोजगार मेले का आयोजन मोहल्ला शांति नगर स्थित प्रधानमंत्री कौशल केंद्र कार्यालय में हुई। इसमें कई नामचीन कंपनियों ने योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया और उन्हें कंपनी के बारे में जानकारी देकर नौकरी के लिए उनकी सहमतिपत्र भरवाए। कई अभ्यर्थियों ने नौकरी करना स्वीकार कर लिया। कुछ अभ्यर्थियों ने सैलरी कम होने की बात कह सहमति पत्र नहीं भरे।
विज्ञापन

वेयरहाउस के क्षेत्र में काम करने वाली ईकाॅम एक्सप्रेस गुड़गांव, सनमाइका बनाने वाली पुणे की कंपनी ईवर इलेक्ट्रानिक, बिजली के सर्किट और होल्डर बनाने वाली पुणे की जाविल सर्किट, टीवी निर्माण करने वाली एलजी इलेक्ट्रानिक्स और वैयरिंग बनाने वाली गुजरात की डीलक्स वैयरिंग कंपनी ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन

आमधनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रिलेशनशिप मैनेजर राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्होंने छह कंपनियों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। उनकी कंपनी शुरूआती दौर में 10 से साढ़े 14 हजार रुपये की जॉब आफर कर रही है। साथ ही बस और कैंटीन सुविधा भी दे रही है। इसी तरह हिमाचल प्रदेश वर्धमान टेक्सटाइल कंपनी के प्रतिनिधि ने भी अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। साथ ही एलआईसी कंपनी ने भी साक्षात्कार लिया। लावा मोबाइल कंपनी नोएडा ने भी अप्रैटिंस अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। प्रधानमंत्री कौशल केंद्र के मैनेजर सौरभ सक्सेना और प्लेसमेंट को-आर्डिनेटर शैलेंद्र परिहार ने बताया कि 380 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। इसमें 205 ने नौकरी करना स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानमंत्री कौशल केंद्र के स्टेट प्लेसमेंट कोआर्डिनेटर अजय कुमार, विकास श्रीवास्तव, भानुप्रकाश लाक्षाकार, अशोक कुमार, रामलखन, मोनिका सक्सेना, रुचि श्रीवास्तव, राहुल पाल, गणेश कुमार, सुखपाल सिंह, ओमप्रकाश आदि ने सहयोग किया।

पटेलनगर के सुखराम सिंह परिहार का कहना है कि वह फिलहाल एक मॉल में काम करते हैं। उन्हें रोजगार मेले में महिंद्रा पॉर्टस कंपनी में 14500 रुपये की जॉब आफर हुई है। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। वह मशीन आपरेटर के पद पर चयनित हुए हैं।


रामकुंड निवासी सोएब मंसूरी का कहना है कि वह बीएलएड कर रहे हैं। उन्हें लावा मोबाइल कंपनी में 11 हजार रुपये की जॉब मिली है। उन्होंने कंपनी के साथ उनकी शर्तों पर सहमति पत्र भर दिया है। उनकी यह शुरूआती नौकरी है। हालांकि उम्मीद है कि आगे सैलरी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed