फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   20 years imprisonment for raping a teenager

Jalaun News: किशोरी के दुष्कर्म में बीस साल की सजा

Fri, 22 Nov 2024 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 22 Nov 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
20 years imprisonment for raping a teenager
उरई। सात साल पहले किशोरी को गांव से बहलाकर ले जाकर उससे दुष्कर्म करने के दोषी को न्यायाधीश ने बीस साल की सजा सुनाई और चालीस हजार रुपये अर्थदंड लगाया। बीस हजार रुपये पीड़िता को देने के आदेश दिए।
विज्ञापन

कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि एक अगस्त 2017 को उसकी नाबालिग बेटी को बहलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस जांच में किशोरी को ले जाने में संजू निवासी काथो थाना मिहौना जिला भिंड का नाम सामने आया था। पुलिस ने फोन लोकेशन पर लगाकर संजू और किशोरी को बरामद कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता के कलमबंद बयान कोर्ट में दर्ज कराए। जहां उसने संजू के खिलाफ दुष्कर्म को बात कही थी। पुलिस ने संजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया और किशोरी को परिजनों को सौंप दिया। सात साल चले ट्रायल के बाद गुरुवार को सुनवाई पूरी हुई। जिसमें दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस, गवाहों के बयान और सबूतों के आधार पर विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट मोहम्मद कमर ने संजू को दोषी पाते हुए बीस साल की सजा सुनाई और चालीस हजार रुपये जुर्माना लगाया। जुर्माना के बीस हजार रुपये पीड़िता को देने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed