फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   20 years imprisonment for kidnapping a teenager

Jalaun News: किशोरी के अपहरण में बीस साल की कैद

Fri, 13 Dec 2024 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 13 Dec 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
20 years imprisonment for kidnapping a teenager
उरई। आठ साल पहले किशोरी के अपहरण करने के मामले में दोष सिद्ध होने पर न्यायाधीश ने बीस साल की सजा सुनाई और चालीस हजार रुपये जुर्माना लगाया। जुर्माना अदा न करने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने सात जून 2016 को तहरीर देकर बताया था कि 31 मई 2016 को गांव का ही नफीस उनकी नाबालिग बेटी को अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने अपहरण सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। पुलिस ने 11 नवंबर 2016 को नफीस को किशोरी संग पकड़ लिया था। पुलिस ने किशोरी के कलम बंद बयान मजिस्ट्रेट के सामने कराए। जहां किशोरी ने दुष्कर्म की बात कही थी।
विज्ञापन

तब पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर आरोपी को जेल भेज दिया थ और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। जिसका ट्रायल पॉस्को एक्ट कोर्ट में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को सुनवाई पूरी हुई। जिसमें दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस, गवाहों के बयान व सबूतों के आधार विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मोहमद कमर ने नफीस को दोषी पाते हुए बीस साल की सजा सुनाई और चालीस हजार रुपये अर्थदंड लगाया। अर्थदंड अदा न करने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। जुर्माने की आधी राशि पीड़िता को देने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed