फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   पुतला फूंकने को लेकर पुलिस व बजरंगी भिड़े

पुतला फूंकने को लेकर पुलिस व बजरंगी भिड़े

Sun, 30 Dec 2018 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
पुतला फूंकने को लेकर पुलिस व बजरंगी भिड़े
उरई। विवादित बयान से आक्रोशित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह चौराहे पर कांग्रेसी नेता का पुतला फूंकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की तीखी झड़प हुई। मामला वाद विवाद से शुरू होकर हाथापाई तक पहुंच गया। सूचना पर शहर कोतवाल पुलिस बल के साथ पहुंचे और कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया। इससे आक्रोशित कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। जिससे चौराहे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले को बढ़ता देख कोतवाल ने कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पर्यवेक्षक नेता हाजी सगीर खान ने आतंकवादियों के समर्थन में बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया। विवादित बयान से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित कार्यकर्ता ने शनिवार को शहीद भगत सिंह चौराहे पर एकत्रित हुए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेता का पुतला फूंकने का प्रयास किया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कोतवाल पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए और कार्यकर्ताओं को चौराहे पर पुतला फूंकने से मना करने लगे, इस पर कई कार्यकर्ता उग्र हो गए। इस दौरान कार्यकर्ता व पुलिस कर्मियों की पुतले को लेकर छीना झपटी शुरू हो गई। मामला बात विवाद से बढ़ते बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गया। मामले को बढ़ता देख शहर कोतवाल शिव गोपाल वर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और पुतले को कार्यकर्ताओं से छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और चौराहे पर ही विरोध प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गई। इस दौरान उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। चौराहे पर भारी भीड़ की वजह से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। मामले को बढ़ता देख शहर कोतवाल ने आक्रोशित कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत कराकर जाम खुलवाया। इस दौरान बजरंग दल के सूर्यांशू दीक्षित, आदेश राजपूत, चंचल राजपूत, ज्ञानदीप सोनी, प्रिंस चतुर्वेदी, अभय, राहुल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed