फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   1.85 lakh litigants got relief from cases through Lok Adalat

Jalaun News: लोक अदालत के माध्यम से 1.85 लाख वादकारियों को मिली मुकदमों से निजात

Mon, 22 May 2023 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
1.85 lakh litigants got relief from cases through Lok Adalat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। राष्ट्रीय लोक अदालत का जिला जज लल्लू सिंह ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलन कर विधिवत उद्घाटन किया। लोक अदालत में 1,31,598 वादों का निस्तारण किया गया। इनमें बैंकों के बकाया ऋण के 364 मामलों में बैंक एवं बकायेदारों के मध्य 2,89,59,000 रुपये धनराशि का समझौता कराया गया। श्रीराम सिटी यूनियन फाईनेंस लिमिटेड द्वारा 167 मामलों में 14 लाख रुपये धनराशि वसूल की गई। आपराधिक प्रकरणों में विभिन्न न्यायालयों ने 4,46,800 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया। लोक अदालत में करीब एक लाख पचास हजार वादकारी लाभान्वित हुए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेनू यादव ने बताया कि जिला जज ने 21 मुकदमों का निस्तारण कर 70,08,959 रुपये की धनराशि पक्षकारों को दिलाई। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी राजीव कुमार ने 91 मामलों का निस्तारण कर पीड़ि़तों को 4,07,74,227 रुपये की धनराशि क्षतिपूर्ति के रूप में दिलाई। कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश जी प्रसाद ने 24 मुकदमों का निस्तारण किया। उन्होंने भरण पोषण के मामलों में 4,62,500 रुपये पीड़ित महिलाओं को दिलाए। अपर कुटुम्ब न्यायाधीश अमृता शुक्ला ने 56 मामलों का निस्तारण किया। जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग के पीठासीन अधिकारी विनोद कुमार द्वारा 27 मुकदमों का निस्तारण कर 20,97,553 रुपये याचीगण को दिलाए। स्थायी लोक अदालत (पीयूएस) के पीठासीन अधिकारी राजवर्धन गुप्ता ने एक मुकदमे में पक्षकारों के मध्य सुलह कराते हुए उन्हें विवाद से राहत प्रदान की। इसके अलावा एडीजे प्रथम अरूण कुमार मल्ल ने तीन, विशेष न्यायाधीश शिवकुमार ने दो, विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) प्रमोद गुप्ता ने विद्युत अधिनियम के 522 मुकदमों का निस्तारण किया। सीजेएम महेंद्र कुमार रावत समेत सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 3124 आपराधिक वादों का निस्तारण करते हुए 4,38,800 रुपये अर्थदंड जमा कराया। सिविल जज राजीव सरन, अर्पित सिंह, अंचल लवानिया, मोहम्मद आजाद, अवनीश कुमार, वंदना अग्रवाल, शशांक गुप्ता,प्रियंका सरन, अनुकीर्ति संत, उमैमा शहनवाज, मोहित निर्वाल, वंदना, रविकांत, इशिता सिंह, दीपक गौतम, चंद्रभान ने भी मामले निस्तारण में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed