फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   182 encroachments were demolished with JCB

Jalaun News: 182 कब्जों को जेसीबी से ढहाया

Tue, 28 Oct 2025 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
182 encroachments were demolished with JCB
फोटो - 27 कस्बा स्थित गली में अतिक्रमण हटवाती टीम। संवाद - फोटो : 1
कुठौंद। लगातार मिल रहीं शिकायतों और कोर्ट के आदेश के बाद सोमवार को प्रशासन ने अस्पताल और ब्लॉक वाली गली से 182 कब्जों को जेसीबी से ढहा दिया। यह कब्जे 50 साल पुराने थे। कार्रवाई के दौरान एक सैकड़ा से अधिक पुलिसकर्मी, 20 लेखपाल और राजस्व विभाग की टीम तैनात रही।
विज्ञापन

कस्बा स्थित अस्पताल व ब्लॉक जाने वाले मार्ग पर कई वर्षों से दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा था। लगातार कई लोग शिकायत कर रहे थे। इस पर प्रशासन की ओर से 182 लोगों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटा लेने की बात कही गई थी। इसके बाद भी वहां के लोग अतिक्रमण नहीं हटा रहे थे।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम की अगुवाई में पहुंची टीम ने पहले छोटे अतिक्रमण हटाए। इसके बाद कच्चे टिन के ढालों और तीन पक्के मकानों को आंशिक रूप से ध्वस्त कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। इस कार्रवाई से छोटे दुकानदारों और गरीब परिवारों पर गहरा असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमरास निवासी कल्लू ने बताया कि उसकी दुकान टूट जाने से वह व उसका परिवार बेरोजगार हो गया है। प्रशासन की ओर से अब तक किसी को वैकल्पिक दुकान या आर्थिक सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई है।


वर्जन



कोर्ट के आदेश और लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए मार्ग को सुगम बनाने के लिए दोनों ओर से अतिक्रमण हटाया गया है। यह कार्रवाई नियमानुसार की गई है।



- विनय कुमार मौर्य, एसडीएम जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed