{"_id":"5c8d47b1bdec2214720fa81c","slug":"181552762801-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेधन शिकायत के लिए टोल फ्री व हैल्प लाइन नंबर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेधन शिकायत के लिए टोल फ्री व हैल्प लाइन नंबर जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उरई। लोकसभा चुनाव के दौरान काले धन के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने ठोस कदम उठाए है। प्रशासन ने कालेधन की सूचना के लिए जिले में कंट्रोल रूप के साथ साथ हेल्प लाइन व वाटसअप नंबर जारी किए है। जिसमें कोई भी व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत हो रही नगदी व काले धन की सूचना दे सकेगा।
बता दे कि लोक सभा चुनाव के दौरान कालेधन का उपयोग तेजी से होने लगता है और प्रत्याशी टैक्स की चोरी कर तय सीमा से अधिक धन व्यय करते है। इस पर नकेल सकने के लिए मुख्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए है। इसको लेकर जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों को जिले में भी टोल फ्री व वाट्सअप नंबर जारी करने के निर्देश दिए थे। निर्देश मिलते ही शनिवार को वाणिज्य कर विभाग ने जिले में चुनाव के दौरान निर्वाचन को प्रभावित किए जाने के उद्देश्य से प्रयुक्त नगदी एवं कालेधन की शिकायत करने के लिए टोल फ्री नंबर, हेल्पलाइन नंबर व वाटसअप नंबर जारी किए है। जिलाधिकारी ने बताया कि इन नंबरों पर कोई भी आम नागरिक संदिग्ध प्रतीत हो रही नगदी या अन्य तरह से चुनाव के दौरान प्रयोग होने वाले कालेधन की सूचना दे सकता है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
यह है नंबर
टोल फ्री नंबर - 18001806555 व 18001806554
हेल्पलाइन व वाटसअप नंबर - 8005445129