फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   बच्चों को संस्कारवान बनाएं, तभी प्रगति

बच्चों को संस्कारवान बनाएं, तभी प्रगति

Sun, 30 Dec 2018 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को संस्कारवान बनाएं, तभी प्रगति
जालौन। शिक्षक समाज की धुरी होते हैं। शिक्षक ही बच्चे को संस्कार एवं ऐसी शिक्षा देते हैं ताकि छात्र अपने जीवन में प्रगति कर अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करें। ऐसे में हमारा भी कर्तव्य है कि हम भी शिक्षकों सम्मान कर उनके प्रति अपने सम्मान को प्रदर्शित करें।
विज्ञापन


यह बात माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में छत्रसाल इंटर कॉलेज में आयोजित सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कही। इस दौरान वर्ष 2017-18 में सेवानिवृत्त हुए 51 शिक्षकों को शॉल, श्रीफल एवं बैग आदि उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज के समय में सभी चाहते हैं कि उनके बच्चे को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिले। बच्चों की शिक्षा में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी शिक्षक ही है। बच्चे तो गीली मिट्टी के समान होते हैं। शिक्षक उन्हें जिस सांचे में ढालना चाहे ढाल सकता है। शिक्षक ही समाज की धुरी हैं। सभी का सपना होता है बच्चे अपने जीवन में प्रगति कर परिवार और समाज का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इस सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका शिक्षक ही निभाते हैं। ऐसे में हमारा भी कर्तव्य बनता है कि समाज की इस महत्वपूर्ण धुरी के प्रति हम अपना सम्मान प्रदर्शित करें। इससे पूर्व आयोजकों ने मुख्य अतिथि को 21 किलो की माला पहनाकर सम्मानित किया। कॉलेज के स्काउट छात्रों द्वारा प्रस्तुत की गई देश भक्ति को समर्पित एकांकी हिंदुस्तान की प्रस्तुति को लोगों ने सराहा।


संचालन सुशील कुशवाहा ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह राजा, प्रबंधक प्रदीप सिंह चौहान, प्रदेशीय मंत्री डॉ. राकेश निरंजन, जिला मंत्री नरेंद्र कुमार निरंजन, रामजी सिंह गुर्जर, डॉ. रविशंकर अग्रवाल, अजीत सक्सेना, रजत कुलश्रेष्ठ, सुजीत श्रीवास्तव, अजीत सक्सेना, योगेशचंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed