फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   176 youth got jobs in employment fair

Jalaun News: रोजगार मेले में 176 युवाओं को मिली नौकरी

Sun, 28 Jan 2024 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 28 Jan 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
176 youth got jobs in employment fair
उरई। विकास खंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन नदीगांव ब्लॉक परिसर में किया गया। कौशल विकास मिशन एवं राजकीय आईटीआई की ओर से आयोजित मेले में वर्धमान टेक्सटाइल, लावा, हल्दीराम, वर्ल्डक्राउन, युवा शक्ति फाउंडेशन, मदरनस इंटरनेशनल लिमिटेड, भारत शीट लिमिटेड आदि ने कंपनियों ने 282 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इसमें 176 प्रतिभागियों का विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए चयन हुआ।
विज्ञापन

मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने किया। उन्होंने रोजगार मेले में कंपनियों के लगे हुए स्टालों का निरीक्षण कर कंपनी के प्रतिनिधियों से उनके यहां होने वाले कार्य एवं रिक्तियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सरकार की योजनाओं को अंतिम पायदान के लोगों तक पहुंचाने के लिए नमो एप का बारे में जानकारी दी। संचालन कन्हैयालाल वैश्य ने किया। इस दौरान आदित्य कुमार सिंह, तौफीक अहमद, उमेश सिंह राजावत, विकास चतुर्वेदी, शैलेंद्र सिंह, अंजनी, गणेश, एसएस राजावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रोजगार मेला एवं कॅरिअर काउंसलिंग का आयोजन कल
उरई। जिला रोजगार सहायता अधिकारी भगवत नारायन ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में 30 जनवरी को सुबह 11 बजे से रोजगार मेला एवं कॅरिअर काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जालौन सहित देश एवं प्रदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों, नियोजकों द्वारा टेक्निकल व नान टेक्निकल दोनों प्रकार के पदों के लिए अभ्यर्थियों की भर्ती के लिए संबंधित कंपनियों द्वारा साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed