फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ओलों ने फेरा किसानों के अरमानों पर पानी

ओलों ने फेरा किसानों के अरमानों पर पानी

Sat, 23 Feb 2019 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
ओलों ने फेरा किसानों के अरमानों पर पानी
कदौरा। गुरुवार शाम क्षेत्र के ग्राम चंदरसी, भेड़ी खुर्द, चतेला, मरगांया, पथरेहटा सहित एक दर्जन गांवों में हल्की बारिश के साथ ओले गिरने से कई किसानों की फसलें खराब हो गईं। एसडीएम सुनील शुक्ला का कहना है कि करीब 10 फीसदी फसल खराब होने का अनुमान है, जिसका जल्द से जल्द सर्वे कराकर पीड़ितों को भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार की देर शाम अचानक आसमान पर बादल छाए और कदौरा क्षेत्र में मामूली बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। किसान रामगोपाल, कमलेश, रामकुमार, आवेश, सुगम कुमार वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ओले गिरने से मटर चना लाही के फूल झड़ गए हैं। गेहूं की फसल भी कई स्थानों पर लेट गई है। जबकि जो फसल कटी पड़ी थी या सूख गई थी वह भी खराब हो गई है।
विज्ञापन


किसानों ने कहा कि अगर पानी ज्यादा देर तक गिर जाता तो शायद नुकसान और अधिक हो जाता। वहीं गांव के प्रधानों ने इसकी सूचना संबंधित लेखपालों को दे दी है। उपजिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला का कहना है कि सर्वे कराया जा रहा है, संबंधित लेखपालों को मौके पर भेजा जा रहा है। जिसका जितना भी नुकसान हुआ होगा, उसे मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed