{"_id":"5c704871bdec224b6e13af35","slug":"171550862449-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में भी खुली प्रेरणा कैंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में भी खुली प्रेरणा कैंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जिला अस्पताल में प्रेरणा कैंटीन का उद्घाटन शुक्रवार को जिलाधिकारी डा.मन्नान अख्तर ने फीता काटकर किया। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से जय संतोषी माता महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से खोली गई इस कैंटीन का संचालन महिलाएं करेंगी।
यह समूह कदौरा ब्लॉक के सुरहती गांव का है। जिसमें सभी महिला सदस्य हैं। समूह की अध्यक्ष प्रवीणा ने बताया कि वह एक साल से अपनी समूह के महिलाओं के साथ कैंटीन संचालन के लिए प्रयासरत थी। इसके लिए जिलाधिकारी व स्व रोजगार के उपायुक्त अशोक कुमार से भी मिलीं। उन्होंने मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद समूह की तरफ से कैंटीन शुरू कर दी गई।
इसका संचालन समूह की कोषाध्यक्ष अहिल्या देवी करेंगी। अहिल्या ने बताया कि चालीस हजार की लागत से शुरू की गई इस कैंटीन के जरिये उन लोगों को न सिर्फ रोजगार मिला। बल्कि अस्पताल आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को भी इससे काफी लाभ मिलेगा। यहां मरीजों को चौबीस घंटे चाय, समोसा व नमकीन, बिस्कुट उपलब्ध रहेगा। सचिव कमला ने बताया कि अब उनके समूह की योजना कलक्ट्रेट परिसर में भी कैंटीन खोलने की है। इसके लिए पत्राचार किया जा रहा है। जल्द वहां भी प्रेरणा कैंटीन खोली जाएगी।