फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   17 thousand thugs in the name of getting accommodation

आवास दिलाने के नाम पर 17 हजार ठगे

Fri, 14 Aug 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
17 thousand thugs in the name of getting accommodation
कदौरा में ठगी का शिकार ममता देवी - फोटो : ORAI
कदौरा। कस्बे के मोहल्ला पुरवा कुर्याता में एक ठग ने महिला को फोन कर आवास दिलाने के नाम पर 17 हजार की ठगी कर ली। ठगी की जानकारी के बाद महिला ने नगर पंचायत कार्यालय व थाने में तहरीर देकर शिकायत की। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला साइबर क्राइम का है, कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला पुरवा कुर्याता निवासी ममता पत्नी शिवशंकर ने नगर पंचायत कार्यालय व पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि गुरुवार को उसके फोन पर एक युवक की कॉल आई और उसने खुद को डूडा का अधिकारी बताकर कहा कि तुम्हारा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करना है, उसके लिए बताए हुए खाते नंबर पर 35 हजार रुपये भेजो। फोन को सही मानकर उसने इलाहाबाद बैंक के बताए खाते में 4500 व 12,500 रुपये डाल दिए उसके बाद युवक ने कहा कि इतने में कुछ नही होगा। 18 हजार रुपये और भेजो तभी तुम्हारा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हो पाएगा।
विज्ञापन

बार-बार फोन करने पर उसे शक हुआ तो मामले की जानकारी परिजनों व सभासद रवि प्रजापति को दी और जब उक्त नंबरों पर जानकारी की तो वह फर्जी निकला। इस पर उसने नगर पंचायत व थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि मेहनत मजदूरी कर रुपये एकत्र किए थे। प्रभारी निरीक्षक जितेंद सिंह ने बताया कि मामला साइबर क्राइम से संबंधित है। मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। नगर के बाशिंदों को फर्जी कॉल को लेकर जागरूक करने के लिए मुनादी कराई जा रही है। इस तरह की कॉल आने पर तत्काल नगर पंचायत व थाने को अवगत कराएं, जिससे ठगी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed