फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   16th birthday becomes memorable for 'Drasti'

‘दृष्टि’ के लिए यादगार बना 16वां बर्थडे

Wed, 16 Dec 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
16th birthday becomes memorable for 'Drasti'
-दृष्टि को क्राउन पहनातीं तहसीलदार की पत्नी उपासना शर्मा - फोटो : ORAI
कोंच। मंगलवार देर शाम डीएम डॉ. मन्नान अख्तर की दत्तक पुत्री दृष्टि का 16वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। 20 बेटियों की आठवीं कक्षा से आगे की शिक्षा का जिम्मा जिलाधिकारी ने ले रखा है। इनमें एक दृष्टि भी है।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में दृष्टि का बर्थडे सेलीब्रेट करने का बंदोबस्त तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा ने किया। उनकी पत्नी उपासना शर्मा ने दृष्टि को माला पहनाकर उसके सिर पर क्राउन रखा तो उसकी आंखें सजल हो गईं। दृष्टि ने स्कूल परिसर में एक पौधा भी रोपा। दृष्टि की सहेलियों ने उसके लिए एक-एक दीप जलाए। तहसीलदार ने कई गीत सुनाकर माहौल खुशनुमा कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि दृष्टि जालौन के एक गांव की रहने वाली है। पिता मजदूरी कर घर चला रहे हैं। आठवीं के बाद दृष्टि की पढ़ाई रुक गई थी तो डीएम डॉ. मन्नान अख्तर की एक पहल ने उसके जीवन को एक नया मोड़ दे दिया। उन्होंने दृष्टि जैसी 20 लड़कियों का दाखिला कोंच के सेठ विंद्रावन इंटर कॉलेज में कराया है। साथ ही उनके रहने और खाने की व्यवस्था कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कोंच में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कस्तूरबा की वार्डन वंदना वर्मा, ईश्वर रत्नम, रचना, शिवानी नामदेव, वर्षा राठौर, गीता राठौर, नेहा राठौर, मोहिनी,ऋतु वर्मा, राजकन्या नंदिनी, माया वर्मा, शिवानी, दीपशिखा, सोनम, ऋचा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed