फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   1600 plants will be planted in five villages under the supervision of drone cameras

Jalaun News: ड्रोन कैमरे की निगरानी में पांच गांवों में रोपे जाएंगे 1600 पौधे

Fri, 21 Jul 2023 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
1600 plants will be planted in five villages under the supervision of drone cameras
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कदौरा। ब्लॉक के पांच गांवों में ग्राम वन तैयार किए जाएंगे। यहां 1600 पौधों को रोपा जाएगा, जो कि अलग-अलग किस्म के होंगे। सभी पौधे केयर टेकर की निगरानी में रोपे जाएंगे, हर गांव में एक-एक केयर टेकर नियुक्त किया जाएगा। इसके साथ ही कोई लापरवाही न हो, इसके लिए ड्रोन से निगरानी करते हुए वीडियोग्राफी भी की जाएगी।
कदौरा ब्लॉक की पांच ग्राम पंचायतों में ग्राम वन बनाए जाने हैं। सभी ग्राम पंचायतों में एक एकड़ भूमि पर कई प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे। पौधों की देखभाल के लिए केयरटेकर की तैनाती के साथ ड्रोन कैमरे से वीडियोग्राफी कराई जाएगी। ग्राम वन की पूरी जिम्मेदारी संबंधित पंचायत की होगी। कदौरा की 44 ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर बन रहे हैं। इसके बाद शासन की ओर से अब पंचायतों में हरियाली बढ़ाने का काम कराने की योजना है। हर ग्राम वन में कई प्रजातियों के 1600 पौधे रोपे जाएंगे।
विज्ञापन

पंचायतों को पौधे वन विभाग उपलब्ध कराएगा। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र की आटा, उसरगांव, धमना, बरखेरा व उदनपुर ग्राम पंचायतों में ग्राम वन बनाने के लिए मनरेगा योजना के तहत गड्ढे खोदवा कर पौधे लगाए जाएंगे। ग्राम वन अमृत सरोवर के आसपास बनेंगे। अमृत सरोवर के पास जगह नहीं मिलती है तो दूसरे गांव में सुरक्षित स्थान पर पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed