फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   पानी तो या फिर कनेक्शन काट दो

पानी तो या फिर कनेक्शन काट दो

Sun, 09 Jun 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
पानी तो या फिर कनेक्शन काट दो
उरई। पानी की समस्या से परेशान राजेंद्रनगर करमेर रोड के बाशिंदों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। नाराज लोगों ने कहा कि या तो उन्हें पानी दिया जाए या फिर उनके कनेक्शन काट दिए जाएं।
विज्ञापन


करमेर रोड राजेंद्रनगर आरोग्य निकेतन के पीछे के इलाके में 29 मई से पानी के लिए हाहाकार मचा है। दस दिन में कई बार जल निगम के अधिकारियों को अवगत कराया पर समस्या का निदान नहीं हुआ। भरत कुमार द्विवेदी, जगजोत सिंह, सोनू निषाद, राममोहन, पवन मिश्रा, पुष्पलता, गीता, नीलम, रामसती धर्मेंद्र चौहान आदि मोहल्लेवालों ने बताया कि इस समस्या को लेकर जल निगम के अभियंता राहुल से भी मिले, उन्होंने कहा कि समस्या का निदान बगैर नए ट्यूबवेल के नहीं हो सकता है। उन्होंने बताया कि इस भीषण गर्मी में पानी न आने से कई तरह की समस्या पैदा हो गई है। मोहल्लेवालों ने कहा कि या तो उन्हें पानी मुहैया कराया जाए अन्यथा उनके कनेक्शन काट दिए जाए।
विज्ञापन


पानी की टंकी बनवाने की मांग
जालौन। कुठौंदा बुजुर्ग के समाजसेवी गजेंद्र सिंह सेंगर ने मुख्यमंत्री कार्यालय एवं उत्तर प्रदेश जल निगम के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर बताया कि उनके गांव में पेयजल की समस्या काफी गंभीर है। हैंडपंप से दूषित पानी आता है। इतना ही नहीं गर्मी के मौसम में भूगर्भ जलस्तर काफी नीचे चले जाने से पेजयल के लिए ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने गांव में पानी की टंकी बनवाने की मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed