फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   टोल कर्मचारियों व कार सवार युवकों में मारपीट

टोल कर्मचारियों व कार सवार युवकों में मारपीट

Sun, 09 Jun 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
टोल कर्मचारियों व कार सवार युवकों में मारपीट
उरई/आटा। झांसी-कानपुर हाईवे स्थित आटा टोल प्लाजा पर गाड़ी निकालने को लेकर कार सवार युवकों व टोल प्लाजा कर्मचारियों में मारपीट हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने भी युवक हंगामा करते रहे। पुलिस युवकों को थाने ले आई। जहां पुलिस ने दोनो पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


आटा थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे स्थित टोल पर शनिवार दोपहर टोल देने को लेकर कार सवार युवकों व टोल कर्मचारियों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। वहां मौजूद सिपाहियों ने विवाद निपटाने का प्रयास किया, लेकिन हंगामा बढ़ता देख थाने में सूचना दी। थाने से पहुंची पहुंची पुलिस युवकों व टोल कर्मचारियों को पकड़कर थाने ले आई। युवकों ने बताया वह कालपी क्षेत्र के महेबा के रहने वाले हैं। लोकल का होने के बावजूद टोल कर्मचारी अक्सर अभद्रता करते हैं। इसके चलते विवाद हो गया। सूचना पर पहुंचे सीओ संतोष कुमार व थानाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद दुबे ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि टोल कर्मचारी आये दिन लोगों के साथ अभद्रता करते है। जिससे अक्सर विवाद होता रहता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed