{"_id":"5ceadafebdec220726687cc6","slug":"155889540818-orai-news110","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला सफाई का काम शुरू, नहीं होगा जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला सफाई का काम शुरू, नहीं होगा जलभराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। बारिश के मौसम में जलभराव न हो इसे लेकर नगर पालिका ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी के तहत नालों की सफाई का काम तेजी से शुरू हो गया है। नाला सफाई का काम 15 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सफाई नायकों को निर्देश दिया गया है कि नालों में कचरा जमा न होने दें। जो भी नालों में कचरा फेंके, उन्हें चिह्नित कर नोटिस दिया जाए। गौरतलब है कि अमर उजाला ने 18 मई के अंक में नालों की सफाई व्यवस्था को लेकर खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद जिले भर में सफाई कार्य में तेजी आ गई है। पालिका प्रशासन की ओर से दावे किए जा रहे है कि पूरे जिले में सफाई का काम शुरू हो गया है। बरसात के पहले सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा।
बता दें कि नगर क्षेत्र में 27 बड़े और 24 छोटे नाले है। इनकी सफाई का काम तेजी से शुरू हो गया है। पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार का कहना है कि नाला सफाई के टीम बना दी गई है। जो अपने अपने क्षेत्रों में सफाई के अलावा नालों की सफाई का काम भी विशेष रुप से देख रही है। हालांकि कुछ लोग अभी भी नालों में कचरा व गंदगी फेंक रहे है, ऐसे लोगों को चिह्नित करने को कहा गया है। पालिका प्रशासन ने बाढ़ नियंत्रण की तैयारी कर ली है। दो पंपिंग सैट तैयार कर दिए हैं, ताकि जलभराव होने पर निकासी हो सके। यही नहीं कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया है और कर्मचारी को इसकी जिम्मेदारी भी दे दी गई है। सफाई निरीक्षक अशोक कुमार का कहना है कि रोस्टर बनाकर सफाई कराई जा रही है। वे स्वयं नियमित सफाई कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं। लापरवाही पर कार्रवाई की जा रही है।
तीन नालों को हफ्ते भर में कर देंगे साफ
माधौगढ़। नगर पंचायत माधौगढ़ क्षेत्र में जलनिकासी के लिए तीन नाले है। जिसकी सफाई की जा रही है। अधिशासी अधिकारी बृजकिशोर सिंह ने बताया कि नगर पंचायत के जलनिकासी के लिए लक्ष्मणपुरा वाले नाले की सफाई की जा चुकी है। बुंदेलखंड चौराहा, बस स्टैंड वाले नाले की सफाई एक हफ्ते के अंदर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
मनरेगा से होगा नालों की सफाई का काम
माधौगढ़। ब्लाक माधौगढ़ के अंतर्गत लगभग 62 नाले है। एडीओ पंचायत महेश पाल का कहना है कि बरसात को देखते हुए सभी प्रधानों, सचिवों को निर्देश दे दिए गए हैं कि क्षेत्र के अंतर्गत सभी नालों को शीघ्र मनरेगा से सफाई करा दी जाए। क्षेत्र का सबसे बड़ा नाला माधौगढ़ से चितौरा, कुरसेड़ा, रूपापुर, पड़कुला, जैतपुरा, गोराभूपका होते हुए तरसौल रजबहा पर गिरता है। जिसकी खुदाई नहीं की जाती है। दो चार गांवों के प्रधान नालों की सफाई करा देते है। नाले की सफाई आगे न होने से पानी की निकासी नहीं हो पाती है। जिससे बरसात के समय कुरसेड़ा, जैतपुरा, फड़कुला में नाला का पानी नदी के पानी के समान दिखता है। लगभग 18 किमी लंबे नाले की सफाई बरसात के पहले नहीं की गई तो बरसात में निकलना मुश्किल हो जाता है। बरसात के समय नाला के पानी से लगभग एक दर्जन गांव के लोग प्रभावित होते है।
कोंच चौराहे से शुरू हुई नाला सफाई
जालौन। बरसात के मौसम में नालों की सफाई न होने से अक्सर जलभराव की स्थिति बन जाती है। ऐसी किसी समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका ने पहले से ही कमर कस ली है। बरसात से पूर्व ही नगर में स्थित सभी नालों की सफाई कराने का काम शुरू करा दिया गया है। नाला सफाई का कार्य कोंच चौराहा से शुरू हो चुका है। सफाई निरीक्षक देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में नालों की सफाई कराई जा रही है। पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता व ईओ डीडी सिंह ने बताया कि बरसात के मौसम में नगर में जलभराव की स्थिति न बने इसके लिए नालों की सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। लगभग एक पखवारे में नालों की सफाई का काम पूरा करा लिया जाएगा। यदि आवश्यकता पड़ी तो समय और बढ़ाया जाएगा। नालों को पूरी तरह से साफ कराया जाएगा। ताकि अपने वाले दिनों में दिक्कत पैदा न हो। उन्होंने बताया कि नालों की सफाई के लिए बाहर की टीम बुलाई गई है। जिसे पूरी तरह से सफाई होने के बाद ही भेजा जाएगा।