{"_id":"5ce838f4bdec22078d32ffb4","slug":"155872285414-orai-news76","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना स्थल पर आंदोलनकारी बेहोश, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना स्थल पर आंदोलनकारी बेहोश, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। हाईवे फोरलेन परियोजना में प्रभावित लोग मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे पर छठवें दिन भी धरने पर बैठे रहे। स्थानीय प्रशासन ने धरनास्थल पर जाकर प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की पर लोग नहीं मानें। शुक्रवार को धरने पर बैठे आंदोलनकारी की भीषण गर्मी के चलते हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। उसे इलाज के लिए धरना स्थल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
बता दें कि हाईवे में फोरलेन निर्माण का कार्य चल रहा था। लेकिन कुछ प्रभावित लोगों ने मुआवजे की मांग पर 19 मई से निर्माण कार्य रोक कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था। शुक्रवार को एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, सीओ संजय कुमार शर्मा, कोतवाल सुधाकर मिश्रा धरनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।
अधिकारियों के लौटने के बाद धरने पर बैठे नरेंद्र कुमार (58) निवासी इंदिरानगर की तबियत अचानक बिगड़ गई और वह गश खाकर गिर पड़े। जिससे धरना स्थल पर हड़कंप मच गया। तत्काल उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने अब उनकी हालत सामान्य बताई है। बता दें कि अर्से से हाईवे पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ही ओवरब्रिज व सर्विस लेन बनाने का काम चल रहा है।