फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   1,499 council schools will be transformed with Rs 2.49 crore

Jalaun News: 2.49 करोड़ से 1,499 परिषदीय स्कूलों का होगा कायाकल्प

Fri, 09 Feb 2024 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
1,499 council schools will be transformed with Rs 2.49 crore
उरई। बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित 1,499 स्कूलों की सूरत और शिक्षण व्यवस्था में सुधार होगा। इसके लिए शासन ने कंपोजिट ग्रांट की 50 फीसदी धनराशि यानी 2.49 करोड़ की राशि जारी की है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों को सजाने-संवारने के लिए हर साल छात्र संख्या के अनुसार स्कूलों को कंपोजिट ग्रांट दी जाती है। जिले में 1,509 परिषद विद्यालय हैं। इसमें 10 विद्यालयों का चयन पीएम श्री स्कूल के रूप में हो गया है। अब 1,499 विद्यालय बचे हैं। इन विद्यालयों के कायाकल्प के लिए कंपोजिट ग्रांट के रूप में 2.49 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। इस ग्रांट में 10 फीसदी धनराशि स्कूलों की स्वच्छता एवं स्वास्थ्य पर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

इसमें स्कूलों में टायलेट क्लीनर, साबुन, झाड़ू, फिनाइल खरीदा जाएगा। साथ ही शौचालय की मरम्मत, टूट-फूट ठीक कराई जाएगी। फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्रों की रिफलिंग व अन्य उपकरण खरीदे जाएंगे। स्कूलों की रंगाई-पुताई, खिड़कियों को भी ठीक किया जाएगा। इस बार विभाग की ओर से मिले टैबलेट के लिए सिमकार्ड व रिचार्ज के लिए इस ग्रांट से 1,500 रुपये प्रति टैबलेट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक निर्माण सौरभ पांडेय ने बताया कि जिले के 141 स्कूलों को 10 हजार, 823 स्कूलों को 25 हजार, 500 स्कूलों को 50 हजार, 46 स्कूलों को 75 हजार रुपये की धनराशि कंपोजिट ग्रांट के रुप में दी जाएगी।


बीएसए चंद्रप्रकाश ने बताया कि शासन से हर साल कंपोजिट ग्रांट मिलती है। महानिदेशक स्कूली शिक्षा के पत्र के अनुसार वर्ष 2023-24 के लिए कंपोजिट ग्रांट की राशि भेजी गई है। इसका उपभोग इसी साल 31 मार्च तक किया जाना है। संबंधित स्कूलों के खाते में ग्रांट भेजी गई है। खरीद की गई सामग्री के बिल बाउचर और कार्य के पहले और कार्य के बाद की फोटो प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed