फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   सिग्नल केबल कटने तीन घंटे यातायात रहा प्रभावित

सिग्नल केबल कटने तीन घंटे यातायात रहा प्रभावित

Wed, 24 Apr 2019 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
सिग्नल केबल कटने तीन घंटे यातायात रहा प्रभावित
उरई। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक दोहरीकरण के दौरान निर्माण कार्य कर रही संस्था ने बिना अनुमति के खुदाई कर दी। इससे रेलवे की सिग्नल केबल कट गई। इसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहा। केबल कटने के कारण एक मालगाड़ी समेत तीन एक्सप्रेस ट्रेनों को सतर्कता आदेश देकर निकाला गया। रेलवे अधिकारियों की टीम ने सिग्लन की मरम्मत कराई
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर निर्माण संस्था जयदेवी कंस्ट्रक्शन कानपुर के ठेकेदार की लापरवाही के चलते बिना अनुमति के ड्रिलिंग का काम किया गया। इससे सिग्नल केबल दोपहर 2.25 बजे कट गई। सूचना मिलते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल सेक्शन इंजीनियर क्षेत्रपाल ओमरे व सिग्लन विभाग के इंजीनियर वीके खरे टीम को लेकर मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त केबल को ढूंढकर ठीक किया। सिग्नल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अभी काम चलाऊ केबल ठीक की गई है। अभी पांच से सात घंटे और लग सकते हैं। आरपीएफ भी मौके पर पहुंच गई है और निर्माण कार्य कर रहे कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी। केबल कटने के कारण गोरखपुर से आने वाली राप्तीसागर, मद्रास से आने वाली चेन्नई एक्सप्रेस व ग्वालियर से आने वाली छपरा मेल समेत तीन यात्री ट्रेनें और एक मालगाड़ी को रोककर सतर्कता आदेश देकर निकाला गया। करीब 5.25 बजे केबल ठीक हो सकी। हालांकि कर्मचारियों का कहना है कि पूरी तरह केबल दुरुस्त करने में 5 से 7 घंटे अभी और लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed