{"_id":"5c290d71bdec2256b06ef4b2","slug":"141546194289-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता पर आधारित सिस्टम की जरुरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता पर आधारित सिस्टम की जरुरत
विज्ञापन
उरई/कोंच। कोंच रोड स्थित एसएस कॉलेज मड़ोरा में मुख्य अतिथि पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ. सूर्यकुमार शुक्ला ने जिले के अन्य समाजसेवियों के साथ कोंच के कढोरेलाल यादव, प्रोफेसर वीरेंद्रसिंह एवं हाजी सेठ नसरुल्ला को सम्मानित किया।
युवा आदर्श समाज कल्याण समिति के बैनर तले आयोजित दधीचि सम्मान समारोह व संगोष्ठी में पूर्व आईपीएस सूर्यकुमार शुक्ला ने कहा कि सरकार पर आधारित नहीं बल्कि जनता पर आधारित सिस्टम की जरूरत है। लोग जैसा बदलाव चाहते हैं, उसके लिए सिस्टम में बदलाव की जरूरत है। पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि अब लोगों की विचारधारा बदलने लगी है।
बदलते माहौल में अपने को ढालते हुए सबकी भलाई का काम करते रहना चाहिए ताकि आपको संतुष्टि मिलती रहे। इस दौरान उन्होंने दधीचि सम्मान से कोंच की दरिद्र नारायण सेवा समिति के कढ़ोरे लाल यादव समेत एक सैकड़ा लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा, केपी सिंह, सुरेश निरंजन भैयाजी, एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी, अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन बार संघ के पूर्व सचिव अरविंद गौतम चच्चू व आभार संयोजक श्रीकांत शर्मा ने जताया।