फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   14 infected and found, 66 samples sent

14 संक्रमित और मिले, 66 सैंपल भेजे गए

Sun, 09 Aug 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
14 infected and found, 66 samples sent
नदीगांव थाने में सैनिटाइजर करता कर्मचारी - फोटो : ORAI
उरई। जिले में शनिवार को कोरोना के 14 और नए मामले सामने आए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 773 तक पहुंच गई है। इस समय कुल एक्टिव केस 412 है। दस कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है और 351 लोग कोरोना को मात देकर घर जा चुके है। डीएम डा. मन्नान अख्तर ने बताया कि सभी संक्रमितों के संपर्क के लोगों के सैंपल लेकर इन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। मोहल्लों को भी सैनिटाइज किया जा रहा है। शनिवार को आए संक्रमितों में एक व्यक्ति कोल्ड स्टोर कर्मी है। इसके अलावा कैलिया, नदीगांव, एट, जालौन तहसील के भी लोग शामिल है। शनिवार को 66 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

लगातार जारी पूल टेस्टिंग में कोविड संक्रमित निकल कर सामने आ रहे हैं। कैलिया और नदीगांव थानों में तैनात दो सिपाही शनिवार को कोरोना संक्रमित निकले है। सीएचसी कोंच प्रभारी डॉ. आरके शुक्ला नेे बताया है कि शनिवार को सीएचसी में 11 लोगों की जांच की गई जिसमें दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें एक मालवीय नगर कोंच का निवासी कपड़ा व्यवसायी हैै जबकि दूसरा कैलिया थानेे का एक सिपाही हैै। उधर, नदीगांव सीएचसी प्रभारी डॉ. देवेन्द्र भिटौरिया ने बताया है कि सीएचसी में 34 लोगों की जांच की गई। जिसमें नदीगांव थानेे मेें तैैनात एक सिपाही कोविड संक्रमित पाया गया है। सिपाहियों के संक्रमित निकलनेे के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। दोनों सिपाही अयोध्या ड्यूटी से लौैटकर आए थे। कोंच कोतवाली में सतर्कता के लिए प्रवेश द्वार पर रस्सी बांध दी गई है। दोनों सिपाहियों नेे दो दिन पहले अपने अपने थानों में आमद कराई थी और इन दो दिनों में वे तमाम लोगों के संपर्क में आए होंगेे। अब उनके संपर्क वालों की जांच कराई जाएगी। कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।
विज्ञापन

रामपुरा संवाद के अनुसार, सीएचसी, रामपुरा में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए 47 लोगों की जांच की गई। जिसमें एक महिला पॉजिटिव पाई गई। जगम्मनपुर निवासी पॉजिटिव पाई गई महिला को चार दिन से बुखार आ रहा था। पति ने भी तीन दिन पहले जांच कराई थी पर उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमित कुमार ने बताया कि महिला के संपर्क में आए लोगों की जांच की जाएगी। महिला का पति जगम्मनपुर अस्पताल में सफाई कर्मचारी है। जगम्मनपुर अस्पताल को सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालौन में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। सीएचसी में चल रही रैपिड जांच की व्यवस्थाओं को देखने के लिए एसडीएम ने सुबह निरीक्षण भी किया। जिसमें उन्होंने जांच के लिए खड़े व्यक्तियों को सामाजिक दूरी का पालन करने के निर्देश दिए। सीएचसी में शनिवार को 130 व्यक्तियों की कोरोना की रैपिड जांच की गई। जिसमें 3 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिनमें रापटगंज निवासी बिजली के सामान के विक्रेता, कछोरन निवासी तेल खली विक्रेता के साथ पुरानी नझाई निवासी 31 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने उपचार के लिए ए3बुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा है। कोरोना संक्रमितों की जानकारी होने के बाद एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, सीओ सुबोध गौतम, तहसीलदार बलराम गुप्ता, ईओ डीडी सिंह, एलआई चंदन सिंह यादव, एसआई देवेंद्र सिंह, कोतवाल रमेशचंद्र मिश्रा व चौकी प्रभारी संजीव दीक्षित ने संक्रमितों के मोहल्लों को सैनिटाइज कराकर गलियों को सील कराया। एसडीएम ने प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को घरों पर रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed