फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   1398 examiners will evaluate the answer sheets

Jalaun News: उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे 1398 परीक्षक

Thu, 16 Mar 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 16 Mar 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
1398 examiners will evaluate the answer sheets
उरई। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 1398 परीक्षार्थियों की ड्यूटी मूल्यांकन के लिए लगाई गई है। जबकि 150 उप प्रधान परीक्षक बनाए गए हैं। मूल्यांकन केंद्र के प्रधानाचार्यों को केंद्र प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन




यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से किया जाना है। इसके लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में 27 उप प्रधान परीक्षक और 265 परीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। सनातन धर्म इंटर कॉलेज के मूल्यांकन केंद्र के लिए 26 उप प्रधान परीक्षक और 260 परीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। गांधी इंटर कॉलेज में 33 उप प्रधान परीक्षक और 340 परीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में 64 उप प्रधान परीक्षक और 533 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed