{"_id":"5c87fcbebdec22140a174847","slug":"131552415934-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों में मिली खामियां दूर करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों में मिली खामियां दूर करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर और पुलिस कप्तान ने अपने अधीनस्थों के साथ माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण किया और उन मतदान केंद्रों का बारीकी से निरीक्षण किया, जिनमें पूर्व में हुए चुनावों के दौरान किसी तरह की घटनाएं हुई थी। कुछ मतदान केंद्रों पर उन्हें कई खामियां नजर आईं, जिन्हें दूर करने के निर्देश दिए।
तीतरा खलीलपुर, खकसीस, डीहा, क्योलारी आदि गांवों में जाकर अधिकारियों ने ग्रामीणों से भी बात की और जानने का प्रयास किया कि चुनाव दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि निर्भीक होकर मतदान करें। अगर कोई अराजकतत्व उन्हें डराए तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे।
उन्होंने संबंधित थानों की पुलिस को भी निर्देश दिए कि गांवों में जो भी गुंडे, हिस्ट्रीशीटर व अराजकतत्व हैं उनके खिलाफ अभी से निरोधात्मक कार्रवाई कर दी जाए। इसके अलावा पूरे क्षेत्र पर नजर रखें खासतौर पर बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही पर निगाह रखें। उन्होंने पुलिस को अभियान चला कर अवैध शराब पर नियंत्रण करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम गुलाब सिंह, सीओ शीशराम सिंह, तहसीलदार कौशलकुमार, प्रभारी निरीक्षक कोंच एलएन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
डीएम व एसपी ने किया संवेदनशील बूथों का निरीक्षण
उरई। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने जिले की विभिन्न तहसीलों में पड़ने वाले संवेदनशील बूथों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी जिम्मेदार अधिकारियों को इन बूथों में सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी इन बूथों को लेकर अभी से सजग रहे अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं अन्य तहसीलों में उपजिलाधिकारियों व तहसीलदारों ने अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले बूथों का निरीक्षण किया।