{"_id":"58dff3f64f1c1bc42763d952","slug":"13-offers-pass-in-board-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड बैठक में 13 प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड बैठक में 13 प्रस्ताव पास
अमर उजाला जालौन
Updated Sun, 02 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड बैठक में मौजूद अधिकारी व सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका की बोर्ड बैठक पालिका के सभागार में हुई। पटल पर 14 प्रस्ताव रखे गए। निर्माण कार्य, बिजली के प्रस्तावों और हाउस टैक्स बढ़ाने का सभासद शाकिर हसन वारिसी ने विरोध किया। इस दौरान वर्ष 2017-18 में 24 करोड़ 75 लाख 17 हजार रुपये की अनुमानित आय के सापेक्ष 28 करोड़ 15 लाख 65 हजार रुपये व्यय का बजट भी पेश किया गया। बोर्ड बैठक में सांसद ने ईओ से कहा कि पालिका की ओर से तत्काल सभी कार्यों के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन किया जाए।
विज्ञापन
शनिवार को पालिका सभागार में नगर पालिका की बोर्ड बैठक हुई। अध्यक्षता सांसद भानु प्रताप वर्मा ने की। पालिकाध्यक्ष गुलाब सिंह जाटव और ईओ रविंद्र कुमार की उपस्थिति में हुई बोर्ड मीटिंग में सभासद शाकिर हसन वारिसी और धीरज कुशवाहा ने सभी निर्माण कार्यों एवं बिजली के कार्यों पर विरोध दर्ज कराया। मीटिंग के दौरान 14 प्रस्ताव पटल पर रखे गए। नगर में हाउस टैक्स बढ़ाने के प्रस्ताव पर सभासद के विरोध के बाद अन्य सभासदों की सहमति से 13 प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन
मीटिंग में वर्ष 2017-18 में 24 करोड़ 75 लाख 17 हजार रुपये की अनुमानित आय के सापेक्ष 28 करोड़ 15 लाख 65 हजार रुपये व्यय का बजट भी पेश किया गया। बोर्ड मीटिंग में उपस्थित क्षेत्रीय सांसद ने पालिका की ओर से कराए जाने वाले कार्यों में कमेटी न बनाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने ईओ को पालिका की ओर से कराए जाने वाले कार्यों के लिए कमेटी गठित किए जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
सांसद ने निष्पक्ष भाव से बिना किसी भेदभाव के नगर में विकास कार्य करने के लिए ईओ को निर्देशित किया। इस मौके पर सफाई निरीक्षण सुरेश यादव, एलआई चंदन सिंह यादव, लिपिक अनिल कुमार, सभासद ललित शुक्ला, पप्पू चौहान, अन्नू शर्मा, सागर श्रीवास्तव, कल्लू कुरैशी, इकबाल मंसूरी, मानवेंद्र सिंह यादव, धीरज कुशवाहा, राजा सिंह सेंगर गधेला आदि सहित लगभग सभी सभासद उपस्थित रहे।