{"_id":"69124008db3560fcff0ad71a","slug":"13-medical-students-expelled-from-hostel-for-15-days-orai-news-c-224-1-ori1005-136773-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 13 मेडिकल छात्र 15 दिन के लिए हॉस्टल से निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 13 मेडिकल छात्र 15 दिन के लिए हॉस्टल से निष्कासित
विज्ञापन
उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज के बाहर रविवार की दोपहर छात्रों के दो गुटों में हुए विवाद को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने गंभीरता से लेकर कार्रवाई की है। दोषी 13 छात्रों को 15 दिन के लिए हॉस्टल से निष्कासित कर जुर्माना लगाया है।
बता दें कि मेडिकल कॉलेज के बाहर रविवार को कुछ छात्र खाना खा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई और देखते-देखते विवाद बढ़ गया। मौके पर मौजूद मेडिकल चौकी के सिपाही पहुंचे और छात्रों को समझाकर मामला शांत कराया। इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
मेडिकल चौकी प्रभारी संदीप वर्मा ने बताया कि छात्रों के दो गुटों में मामूली धक्का-मुक्की हुई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर भेज दिया था। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी का कहना है कि छात्रों की अनुशासनहीनता को गंभीरता से लिया है। इस मामले में दोषी 10 छात्रों को 15 दिन के लिए हॉस्टल से निष्कासित किया गया है। साथ ही प्रत्येक छात्र पर दस दस हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। वहीं तीन छात्रों द्वारा ज्यादा अनुशासनहीनता करने पर उन पर उन्हें भी 15 दिन के लिए हॉस्टल से निष्कासित कर तीनों पर बीस बीस हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।