{"_id":"5ea86bac8ebc3e90644a4091","slug":"127-workers-sent-from-roadways-buses-orai-news-knp5575072185","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों से भेजे गए 127 श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों से भेजे गए 127 श्रमिक
विज्ञापन
कदौरा में क्वॉरेंटान लोगों की जांच कर घर में भेजते स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : ORAI
रोडवेज बसों से भेजे गए 127 श्रमिक
फोटो- रवाना करने से पहले राहत सामग्री देते अधिकारी व कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कालपी। कालपी कालेज, कालपी में बने क्वारंटीन सेंटर से 127 श्रमिकों को एसडीएम कौशल कुमार की मौजूदगी में रोडवेज बसों में बैठाकर उनके गृह जनपदों के लिए रवाना किया गया है। वहीं दयानंद विद्यालय के सेंटर से क्वारंटीन अवधि पूरी होने पर सात श्रमिकों को उनके घर भेजा गया।
मंगलवार दोपहर उरई डिपो की चार रोडवेज बसों में शारीरिक दूरियां का पालन कराकर गैर जनपद के 127 क्वारंटीन श्रमिकों को बैठाया गया। एसडीएम कौशल कुमार, ईओ सुशील कुमार दोहरे ने सभी श्रमिकों को बसों में बैठते वक्त लांच पैकेट उपलब्ध कराए। एसडीएम ने बताया कि शासन का आदेश आते ही कालपी कालेज, कालपी से सिद्धार्थ नगर, बस्ती, गोंडा, गोरखपुर, गाजीपुर आदि जिलों के लिए श्रमिकों को रवाना किया गया है। सभी गाड़ियों में चालक के अलावा दो-दो पुलिस कर्मियों को साथ भेजा गया है। उधर दयानंद विद्यालय में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में 14 अप्रैल को गुजरात से आए राजघाट मोहल्ले के सात लोगों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया था, मंगलवार को क्वारंटीन अवधि पूरी होने पर सभी सातों लोगों को खाद्यान्न सामग्री देकर उन्हें उनके घर भेज दिया गया।
इनसेट
29 मजदूरों को भेजा गया गृह जनपद
कदौरा। कस्बे के स्व. गफूर खान महाविद्यालय में महाराष्ट्र व गुजरात से लौटे बहराइच, गोंडा व सिद्धार्थनगर जनपदों के 29 मजदूरों को आलाधिकारियों के निर्देश पर स्वास्थ्य परीक्षण के बाद रोडवेज बस से उनके गृह जनपदों में भेजा गया। कस्बे में सोमवार रात एक युवक के अहमदाबाद से लौटने की सूचना पर आनन फानन में डॉ. रश्मि त्रिपाठी की अगुवाई में स्वास्थ्य टीम ने युवक का परीक्षण कर उसे विद्यालय में क्वारंटीन कराया।