{"_id":"5c8e9642bdec2276d05c0054","slug":"121552848450-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 फीसदी पूरा हुआ मूल्यांकन का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 फीसदी पूरा हुआ मूल्यांकन का काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन का काम तेजी से जारी है। शहर में गांधी इंटर कालेज के अलावा राजकीय इंटर कालेज व सनातन धर्म इंटर कालेज में मूल्यांकन का काम तेजी से चल रहा है। इन केंद्रों में तैनात पर्यवेक्षकों का कहना है कि 80 फीसदी से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। जल्द ही काम समाप्त हो जाएगा।
गांधी इंटर कालेज के पर्यवेक्षक डीके श्रीवास्तव ने बताया कि इस केंद्र पर मूल्यांकन का काम अंतिम दौर में है। यहां पर अंग्रेजी को छोड़कर करीब 80 फीसदी कापियां जांची जा चुकी है और मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय पर पूरा हो जाएगा। अंग्रेजी की करीब 34 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। इसके लिए राजकीय इंटर कालेज के परीक्षकों को बुलवाया गया है।
सोमवार से अंग्रेजी की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। इसी तरह राजकीय इंटर कालेज के मुख्य नियंत्रक व प्रधानाचार्य राजकुमार तिवारी ने बताया कि यहां पर 90 हजार कापियां जांची जा चुकी है। इसी तरह सनातन धर्म इंटर कालेज के मुख्य नियंत्रक सुरेंद्र गुर्जर ने बताया कि कुल 66 हजार उत्तर पुस्तिकाओं में 60 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित की जा चुकी है।
विज्ञापन
केवल छह हजार शेष है। वे भी निर्धारित समय में जांच दी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने बताया कि मूल्यांकन का काम 8 मार्च से शुरू हो गया था। इसे 25 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन जिस तरह से काम चल रहा है। उसे उम्मीद है कि होली के त्योहार के पहले ही मूल्यांकन का काम पूरा हो जाएगा। सिर्फ परीक्षकों की ड्यूटी की इंट्री का काम बचेगा, वह भी 25 मार्च तक पूरा हो जाएगा।