फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   12 candidates bought papers for the vacant seat

Jalaun News: रिक्त सीट के लिए 12 उम्मीदवारों ने खरीदे पर्चे

Mon, 22 Jul 2024 02:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 22 Jul 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
12 candidates bought papers for the vacant seat
माधौगढ़। बीडीसी हरौली क्रमांक 57 की रिक्त हुई सीट पर 12 उम्मीदवारों ने पर्चे खरीदें। जिसमें दो पर्चे मोहित हरौली, दो पर्चे कुसमा हरौली, दो पर्चे अशोक कुमार हरौली, दो पर्चे राजकुमार हरौली, दो पर्चे राकेश गौतम डेलपुरा, दो पर्चे हरिओम नारायण डेलपुरा ने खरीदे। गोहन वार्ड संख्या सात के महिला सदस्य पद के लिए मीरा देवी व जय देवी ने पर्चा खरीदा।मड़ोरी के वार्ड संख्या दो के अनारक्षित के लिए गंभीर सिंह व हरिश्चंद्र सिंह ने पर्चा खरीदा। आरओ केशवेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 22 जुलाई को पर्चा जमा किया जाएगा। 23 जुलाई को पर्चे की जांच, 24 जुलाई को वापसी, 6 अगस्त को मतदान और 9 अगस्त को मतगणना की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन


तीन प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
माधौगढ़। जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा के प्रचार-प्रसार के लिए तीन वाहनों को चिकित्साधिकारी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। 11 जुलाई से लेकर 30 जुलाई तक जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा का अभियान चलाया जा रहा। इसे लेकर तीन सारथी वाहन लगाए गए हैं। सीएचसी से चिकित्साधिकारी मनीष राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ कुलदीप राजपूत ने बताया कि तीनों वाहन गली-गली जाएंगे और जनसंख्या नियंत्रण के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। इसके साथ ही महिलाओं व पुरुषों को नसबंदी कराने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान सुशील पाराशर, संदीप दिवाकर व बीसीपीएम अनीता मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed