{"_id":"5c61c954bdec225eb27aaa28","slug":"11549912404-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की गोलू ने हरियाणा की पूजा को हरा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की गोलू ने हरियाणा की पूजा को हरा दिया
विज्ञापन
जालौन। श्रीबाराहीं देवी मेला एवं विकास प्रदर्शनी के समापन पर अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता हुई। जिसमें महिला व पुरुष पहलवानों का दमखम देख दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। महिला पहलवानों में गोलू दिल्ली ने हरियाणा की पूजा को पछाड़कर बाजी मारी।
श्रीबाराहीं देवी मेला एवं विकास प्रदर्शनी में आयोजित अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता एवं मेलाध्यक्ष अनिल यादव ने पहलवानों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया। दंगल में क्षेत्रीय पहलवानों के अलावा दिल्ली व फिरोजाबाद, मध्यप्रदेश, हरियाणा आदि स्थानों से आए तकरीबन दो दर्जन पहलवानों ने दमखम दिखाया।
पूजा हरियाणा व गोलू दिल्ली के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में गोलू ने पूजा को अखाड़े में पछाड़कर मुकाबला अपने नाम किया। शिवम झांसी व श्याम ग्वालियर के बीच हुए मुकाबले में श्याम ग्वालियर ने बाजी मारी। संजीव ग्वालियर ने अजय धराना व रिंकू निभाना को हराकर दोनों मुकाबले अपने नाम किए।
विज्ञापन
सौरभ कुठौंदा व रामप्रताप दतिया, पुष्पेंद्र कुठौंदा व नीलेश झांसी, रोहित झांसी व अखंड प्रताप भरसूड़ा के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में रामप्रताप दतिया, नीलेश झांसी व अखंड प्रताप भरसूड़ा ने बाजी मारी। रिंकू निभाना व श्यामजी झांसी, पुष्पेंद्र कुठौंदा व नीलेश झांसी, विकास ग्वालियर व अखंड प्रताप सिंह भरसूड़ा, अखिलेश झांसी व विशाल ग्वालियर, छोटू मई व भोला बंगरा, मुकेश नैनापुर व रवि कुठौंदा, निक्की कुठौंदा व कौशल ग्वालियर के बीच हुए मुकाबले बराबरी पर छूटे।
दंगल प्रतियोगिता के दौरान एसआई सफीक अहमद, मेलाधिकारी देवेंद्र कुमार, लिपिक कमलेश त्रिपाठी, सभासद विनय श्रीवास्तव, नरसिंह यादव, सोमिल याज्ञिक,विक्रांत यादव, सतेंद्र खत्री आदि सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा निर्णायक मंडल के सदस्यों में रमेश मिश्रा, माधव शुक्ला रहे। रेफरी मलखान सिंह व धांधू रहे।