{"_id":"5cbb66ccbdec22141e224d59","slug":"111555785420-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैथोलॉजी खुली मिलने पर दस हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैथोलॉजी खुली मिलने पर दस हजार जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। नोटिस देने के बावजूद नवीनीकरण न कराने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला अस्पताल के सामने स्थित लवी पैथोलॉजी पर छापा मारा। पैथोलॉजी खुली मिलने पर नाराजगी जताकर तत्काल दस हजार रुपये का जुर्माना लगाकर पैथोलॉजी बंद करने के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अल्पना बरतारिया ने बताया कि लवी पैथालाजी ने 31 जनवरी 2008 के बाद से नवीनीकरण नहीं कराया था। इसके लिए 29 मार्च को नवीनीकरण कराने के लिए विभाग से नोटिस भी जारी किया गया था। जिसका पैथोलॉजी संचालक डा. डीएस चौहान ने कोई जवाब नहीं दिया। शनिवार सुबह अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जब पैथोलॉजी पर छापा मारा तो खुली मिली।
इस पर उन्होंने अपनी रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी। सीएमओ ने बताया कि पैथोलॉजी संचालक पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है और उसे हिदायत दी गई कि पैथोलॉजी बंद करते हुए तीस दिन के अंदर जुर्माना अदा करें। अन्यथा शासन को रिपोर्ट भेजकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।