फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   11 overloaded vehicles caught in Kalpi, fined 5.50 lakh

Jalaun News: कालपी में 11 ओवरलोड वाहन पकड़े, 5.50 लाख का जुर्माना

Wed, 03 Sep 2025 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
11 overloaded vehicles caught in Kalpi, fined 5.50 lakh
उरई। जिले में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन ने मंगलवार को कार्रवाई की। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर कालपी क्षेत्र में एसडीएम, कोतवाल और खान निरीक्षक की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाकर 11 ओवरलोड और एनआर वाहनों को पकड़ लिया। इनसे कुल 5.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

टीम ने मौके पर ही जुर्माना वसूला और नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी दी। एसडीएम कालपी ने बताया कि पकड़े गए वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। किसी को भी नियम तोड़ने की छूट नहीं दी जाएगी। डीएम ने अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) और अपर पुलिस अधीक्षक को भी निर्देश दिए हैं कि वे आकस्मिक रूप से चेकिंग अभियान चलाएं और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी ओवरलोड अथवा एनआर वाहन जिले की सीमा से बाहर न जाने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed