फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   10VIDIO ME KAID RAM BIHARI

10 वीडियो में कैद राम बिहारी की दरिंदगी की दांस्ता

Fri, 15 Jan 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
10VIDIO ME KAID RAM BIHARI
उरई (जालौन)। पूर्व लेखपाल और भाजपा नेता की नाबालिगों के साथ दरिंदगी उसके पास से बरामद वीडियो में साफ दिखाई दे रही है। लैपटॉप, हार्ड डिस्क और डीवीआर में अब तक पुलिस ने 10 वीडियो देखे हैं। इनमें कोंच के सात किशोरों के साथ आरोपी रामबिहारी की दरिंदगी देखकर एक बार तो पुलिस भी हैरत में पड़ गई। अब तक देखे गए सभी वीडियो रामबिहारी के मकान में बने उसके दफ्तर के हैं। वहीं रामबिहारी ने अपने सोने के लिए पलंग भी डाल रखा है।
विज्ञापन

बता दें कि कोंच के भगत सिंह नगर निवासी रामबिहारी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने उसके कमरे से उसका लैपटॉप, डीवीआर और हार्ड डिस्क भी बरामद की थी। जांच के दौरान अब तक पुलिस ने कुल दस वीडियो देखे हैं। इनमें रामबिहारी इलाके के ही सात अलग-अलग किशोरों का यौन उत्पीड़न करता नजर आ रहा है। दो तीन वीडियो में उन्हीं लड़कों की रिपीट क्लिप मिली हैं।
विज्ञापन

- कभी थप्पड़ मारता तो कभी मुंह दबा देता
रामबिहारी की दरिंदगी ने पुलिस को भी हैरत में डाल दिया। क्लिपिंग करीब 10 से 16 मिनट की है। यौन उत्पीड़न के वक्त कुछ नाबालिग दर्द से चीखते तो रामबिहारी उनका मुंह दबाते हुए भी दिख रहा है। इतना ही जिन किशोरों ने कभी विरोध किया तो उन पर थप्पड़ों की बारिश कर उन्हें बिस्तर पर गिराते हुए भी रामबिहारी दिखाई दे रहा है। अधिकांश वीडियो में राम बिहारी बनियान और लुंगी पहने है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्लास्टिक की बोतल में रखता था नशीली कोल्ड ड्रिंक
लगभग सभी वीडियो में आरोपी रामबिहारी चंद मिनटों तक किशोरों से पलंग पर लेटे हुए बात करता दिखाई दे रहा है। सामने उसका शिकार कुर्सी पर बैठा नजर आता है। इसके बाद वह एक प्लास्टिक की बोतल से नशीली कोल्ड ड्रिंक का कोई पेय पदार्थ शिकार को देता है। उसे पीने के कुछ मिनट के बाद ही किशोर अर्धबेहोशी की स्थिति में नजर आने लगते हैं।

- महिलाओं ने सामने आने से किया इनकार
कोंच पुलिस के सूत्रों के अनुसार, अभी तक रामबिहारी के साथ किसी महिला का कोई अश्लील वीडियो सामने नहीं आया है। फिर भी दो महिलाओं के नाम पते मिले हैं। उनसे जब महिला सिपाहियों ने पूछताछ की तो उन्होंने रामबिहारी की घिनौनी हरकतों को बयां तो किया लेकिन अपनी शादीशुदा जिंदगी का हवाला देते हुए फिलहाल कोई तहरीर देने से साफ इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed