फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   106 schools were closed due to increased monitoring from U DISE portal

Jalaun News: यू डायस पोर्टल से निगरानी बढ़ी तो बंद हो गए 106 विद्यालय

Thu, 20 Jul 2023 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
106 schools were closed due to increased monitoring from U DISE portal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उरई। यूनीफाइड डिस्ट्रिक्ट इनफोरमेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन (यू डायस) पर किए जा रहे ऑनलाइन फीडिंग में 106 विद्यालय कम हो गए हैं। वर्ष 2021-22 में जहां 2644 विद्यालय थे तो इस वर्ष 2538 विद्यालय ही बचे हैं। इनमें 68 विद्यालय तो बंद कर दिए गए। वहीं एक ही नाम से संचालित 38 विद्यालय मर्ज कर दिए गए। इसमें बेसिक शिक्षा परिषद के 32 और माध्यमिक शिक्षा विभाग के छह विद्यालय है। वहीं बच्चों की संख्या में भी कमी आई है। हालांकि पोर्टल पर अपडेट का काम जारी है।
यू डायस पर जारी आंकड़े के अनुसार, बेसिक शिक्षा के जो 32 विद्यालय मर्ज किए गए हैं। वह एक से पांच और एक से आठ तक संचालित हो रहे थे। उन्हें एक साथ मर्ज कर एक से आठ तक की कक्षाएं संचालित की जाएगी। इसके चलते अब 16 विद्यालय बचे है। इसी तरह माध्यमिक के छह विद्यालयों को मर्ज कर तीन विद्यालयों में तब्दील किया गया है। इसमें एक विद्यालय में इंटर तक कक्षाएं संचालित होगी तो दो विद्यालय में हाईस्कूल तक कक्षाएं चलेगी।
विज्ञापन

बीएसए चंद्रप्रकाश ने बताया कि अभी तक यूडायस पर 86.61 प्रतिशत डाटा फीड हो चुका है। बीईओ के माध्यम से सभी ब्लॉकों में डाटा फीड कराया जा रहा है। वहीं आधार जोड़ने और जांच का काम 46.97 प्रतिशत पूरा हो चुका है। वहीं प्राइमरी स्तर के 34 मदरसे और उच्च प्राइमरी स्तर के पांच मदरसे संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




फर्जीवाड़ा: क्लास में मिले एक नाम के कई बच्चे

बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए स्कूलों में फीड़िग में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। वर्ष 2021-22 में 34,1,445 बच्चे पंजीकृत थे। वहीं इस साल 29,5,733 बच्चे ही बचे है। इनमें एक नाम के कई बच्चे थे। जिन्हें हटा दिया गया। वहीं 1330 विद्यालयों में एक नाम के दो से तीन बच्चे मिले। जिनमें एक ही बच्चे को फीड किया जा रहा है। सेक्शन में एक ही नाम के 535 बच्चे मिले। उन्हें भी अलग किया जा रहा है। कक्षा में एक ही नाम के 595 बच्चे मिले। उन्हें भी दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed