{"_id":"5c704585bdec220a742dba14","slug":"101550861701-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय में गंदगी पर भड़की पब्लिक, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय में गंदगी पर भड़की पब्लिक, नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बने सामुदायिक शौचालय में फैली गंदगी के विरोध में इलाकाई लोगों ने नगर पंचायत के खिलाफ नारेबाजी कर शौचालय में ताला डाल दिया।
कदौरा कस्बे के मोहल्ला बम्हौरी वार्ड नंबर 2 में सामुदायिक शौचालय का निर्माण तीन माह पहले कराया गया। जिसकी देखरेख के लिए सफाई कर्मी की ड्यूटी भी लगाई गई थी। लोगों का कहना है कि गंदगी होने से शौचालय का उपयोग नहीं हो पा रहा है। इस दौरान संजय कुमार, राम नारायण, सुरेंद्र कुमार, लालता अहिरवार, अमर सिंह, रोहित, राजकुमार, मुकेश आदि नारेबाजी करते रहे और शौचालय में ताला डाल दिया।
ताला डालने की सूचना पर पहुंचे सभासद पति देवीदीन ने लोगों को समझा बुझाकर ताला खुलवाया। सभासद पति का कहना है कि सफाई कर्मी लापरवाही बरत रहे हैं। अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे ने कहा कि जानकारी हुई है। पता चला है कि ठेकेदार ने शौचालय में पाइप लाइन नहीं डाली थी। उसे निर्देश दिया गया है कि जल्द पाइप लाइन डाले वर्ना कार्रवाई होगी।