{"_id":"62f0079d6b7d275ea330694f","slug":"10-thousand-people-got-booster-dose-orai-news-knp7117727163","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 178 स्थानों पर हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 178 स्थानों पर हुआ टीकाकरण
विज्ञापन
उरई। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिले में 178 स्थानों पर टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को मुफ्त बूस्टर डोज लगाई गई।
मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण कैंप का जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह, विधायक गौरीशंकर वर्मा ने शुभारंभ किया। प्राचार्य डॉ. डी नाथ ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए प्रीकॉशन डोज अवश्य लें।
इस दौरान डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. प्रशांत निरंजन, डॉ. जितेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कई भाजपाइयों ने प्रीकॉशन डोज लगवाई। सीएमओ डॉ.एनडी शर्मा ने बताया कि चार बजे तक 10 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान सीएमएस डॉ अविनेश कुमार, डीआईओ डॉ वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
टीकाकरण कराकर कोरोना से सुरक्षित रहे
माधौगढ़/कोंच। सीएचसी परिसर में मेंगा कैंप का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख चिंतामन दोहरे, बीडीओ दीपक यादव ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। डॉ. मनीष राजपूत ने कहा कि टीकाकरण बहुत जरूरी है। इस दौरान संदीप दिवाकर, अखिलेश सिंह, राजेश, देवेंद्र भदौरिया आदि मौजूद रहे। सीएचसी में विधायक मूलचंद्र निरंजन ने खुद बूस्टर डोज लगवाई। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश बरदिया, सुनील लोहिया, सुनील शर्मा, सौरभ पुरवार आदि रहे।
45 लोगों का किया टीकाकरण
कोटरा। कैंप का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष आशाराम अग्रवाल ने फीता काटकर किया। साथ ही उन्होंने सबसे पहले तीसरी बूस्टर डोज लगवाई। कैंप में 45 लोगों का टीकाकरण किया गया। टीका लगवाने में संजू माली, संतोष पांचाल, शुभम सैनी, सुमित स्वामी आदि रहे।