फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   10 deliveries took place in women's hospital, some got Ram and some got Sita Maiya.

Jalaun News: महिला अस्पताल में हुए 10 प्रसव, किसी को मिले राम तो किसी को मिली सीता मैया

Tue, 23 Jan 2024 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
10 deliveries took place in women's hospital, some got Ram and some got Sita Maiya.
उरई। अयोध्या में राम आए तो 22 जनवरी को कई जननियों को भी यशोदा मां जैसा एहसास हुआ।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में हिंदू परिवार की जिन महिलाओं ने बेटों को जन्म दिया, उन्होंने पल भर के लिए भी राम नाम सोचने में देरी नहीं की। अपने नवजात शिशु के कान में भी मां की पहली आवाज राम के नाम की गूंजी। बेटी को जन्म देने वाली मांओं ने भी सीता नाम दिया।
महिला अस्पताल में रविवार की रात 12 बजने का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। कई प्रसव के लिए महिलाएं, पीड़ा सहकर अपने होने वाले बच्चे को 22 जनवरी की तिथि में ही दुनिया में लाना चाहती थीं। कई चिकित्सक के संपर्क में थीं और उनसे खुद का ख्याल रखने के लिए राय ले रही थीं। महिलाएं अपने परिवार के साथ इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं। सोमवार को 24 घंटे में 10 डिलीवरी हुईं, जिसमें एक ऑपरेशन व नौ नार्मल प्रसव हुए।
विज्ञापन

कोंच के कन्हरी गांव की निशा ने सुबह चार बजकर 25 मिनट पर बेटे को जन्म दिया। उनका पहला बेटा है, जिसका नाम उन्होंने राम सोचा है। तुलसीनगर की आकांक्षा ने सात बजकर 13 मिनट पर बेटे को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि वह अपने बेटे का नाम राम के नाम पर ही रखेंगी। राजेंद्रनगर की रहनें वालीं देवकली ने बेटी को जन्म दिया। वह बहुत खुश हैं। उनका पहले से एक बेटा है। अब वह अपनी बेटी का नाम सीता मां के नाम पर जानकी रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कदौरा के डाले का पुरवा निवासी राजेश्वरी ने सोमवार सुबह चार बजकर 23 मिनट पर बेटे को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि देश में उत्सव के माहौल के बीच बेटे का जन्म खुशी बढ़ा देता है। नाम परिवार के अनुसार रखेंगे। इस मौके पर जन्में इन बच्चों के परिवार के लोगों को अस्पताल स्टाफ ने भी बधाई दी।





जालौन/मुहम्मदाबाद/रामपुरा/कोंच। डकोर क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव में राम जानकी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ऐर गांव में भी शोभायात्रा में काफी संख्या में भक्त शामिल हुए। भगवती मानव कल्याण समिति की हिस्सेदारी रही।
गोरन, ऐरी-रमपुरा, चिल्ली, कुसमिलिया, डकोर, मोहाना, खरका, गुढ़ा व बंधौली आदि गांवों में रामोत्सव मनाया गया। इस दौरान इंस्पेक्टर लोकेंद्र सिंह व पुलिस बल रहा। रामपुरा में शोभायात्रा, सुंदरकांड पाठ हुए। भाविप की ओर से घंटाघर चौराहे पर मिष्ठान वितरण किया गया। क्षेत्रीय सचिव ई.अजय इटोरिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष लखन लाल, राजेश चंद गुप्त, राजेश निगोतिया, प्रवीण गुप्ता व रवि मौजूद रहे। जालौन में कथा वाचक हर्षिता किशोरी को सम्मानित किया गया।
आलोक खन्ना, महेश स्वर्णकार, शाकिर हसन वारसी, अनुराग श्रीवास्तव, बबलू सिंह सेंगर, राकेश प्रजापति, ब्रह्मकिशोर श्रीवास्तव मौजूद रहे। नगर के बंबई वाला मंदिर, बिरिया खेरा हनुमान मंदिर, श्रीवीर बालाजी हनुमान मंदिर, सरस्वती माता मंदिर, 21 फुट हनुमान मंदिर, नाना महाराज मंदिर को सजाया गया। कार्यक्रमों में मृत्युंजय श्रीवास्तव, उषा गुप्ता, निशा माहेश्वरी, राजीव माहेश्वरी, कंचन, करुणा, पीयूष गुप्ता शामिल रहे। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां शीतला माता मंदिर पूजन किया।
रामेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष आकाश गहाई अरुण गुप्ता, उमेश तिवारी मौजूद रहे। कोंच चंदकुआं पर राठौर समाज द्वारा संचालित अवधबिहारी लाल मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भक्तों ने रामधुन गाकर प्रसाद बांटा। विभिन्न मंदिरों और नदीगांव समेत अन्य गांवों में कार्यक्रम हुए।

उरई। शहर के विद्यालयों में भी विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ पूजन किए, सुंदरकांड पाठ हुए। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में उप प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता, राजकुमार यादव, ओमप्रकाश उदैनिया, राधारमण द्विवेदी व सीताराम शुक्ल आदि रहे।
श्रीआदर्श संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ पूर्णेंद्र मिश्र, शिवविशाल चतुर्वेदी, लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, रोहित चतुर्वेदी, मोहित मिश्रा, रविशंकर द्विवेदी, विपुल पांडेय आदि रहे। ग्राम पंचायत सिकरी राजा में प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण कराया गया। प्रधान आलोक वर्मा, जिला समन्वयक शिवदीन चौधरी, अमित वर्मा आदि रहे।

उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट राहिया में बीईओ ज्ञानप्रकाश अवस्थी की मौजूदगी में रामचरित मानस का पाठ किया गया। इसमें मनोज मिश्रा, शशि, पूनम, उपासना, यशोधरा,कमर शादमा, ममता, निरुपमा, राजरानी, सविता, सुषमा, ऊषा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed