फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   10 crore will be spent on the renovation of Rampura to Jalaun Devi road

Jalaun News: 10 करोड़ से होगा रामपुरा से जालौन देवी सड़क का कायाकल्प

Thu, 04 Sep 2025 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
10 crore will be spent on the renovation of Rampura to Jalaun Devi road
रामपुरा। थाना गोहन मार्ग वाया ऊमरी से जालौन देवी मंदिर को जोड़ने वाली सड़क के दिन बहुरने वाले हैं। शासन ने बजट को मंजूरी दे दी है। विभाग की ओर से जल्द ही सड़क का बनवाकर चौड़ीकरण पूरा कर लिया जाएगा। नौ किलोमीटर के इस मार्ग के बन जाने से प्रतिदिन दो हजार लोगों को फायदा होगा। मार्ग के कायाकल्प में करीब दस करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

रामपुरा थाना गोहन वाया ऊमरी से जालौन देवी मंदिर को जोड़ने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। हालत यह है कि नौ किलोमीटर की सड़क पर सैंकड़ों की संख्या में गड्ढे हो जाने से वाहन चालकों को हादसे का खतरा बना रहता है। साथ ही यहां से रोजाना जालौन देवी मंदिर जाने वाले भक्तों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने सड़क को बनवाने के लिए क्षेत्रीय विधायक मूलचंद निरंजन से गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

इस पर विधायक ने शासन ने सड़क को बनवाने की मांग की थी। शासन ने बजट को मंजूरी दे दी है। करीब 10 करोड़ से सड़क का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण किया जाएगा। सड़क के निर्माण से प्रतिदिन हुसेपुरा, कंजारी, निनावली कोठी, मकटौरा, नाव, बहादुरपुर, करीब एक दर्जन गांवों के लोगों को फायदा होगा। लोगों का कहना है कि काफी समय से वह सड़क के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग कर रहे हैं। अब सड़क के बन जाने से उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। नवरात्र व अन्य तिथियों में मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ से सड़क पूरी तरह से बंद हो जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों को हो रही समस्या को देखते हुए शासन से सड़क को बनवाने की मांग की थी। शासन ने बजट को मंजूरी दे दी है। विभाग की ओर से जल्द ही सड़क का चौड़ीकरण कर लिया जाएगा। इससे लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े।


मूलचंद निरंजन, विधायक माधौगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed