फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   inspector shot himself

यूपी में इंस्पेक्टर ने खुद को गोली से उड़ाया

Sun, 21 Jul 2013 12:52 AM IST
बहराइच/ब्यूरो
बहराइच/ब्यूरो Updated Sun, 21 Jul 2013 12:52 AM IST
विज्ञापन
inspector shot himself

यूपी में नेपाल सीमा से सटे चितलहवा बार्डर आउट पोस्ट की चौकी पर तैनात एसएसबी के एक इंस्पेक्टर ने शनिवार देर शाम को ड्यूटी के दौरान सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर कमांडेंट मौके के लिए रवाना हो गए हैं। मृतक इंस्पेक्टर उत्तराखंड के बागेश्वरी जिले का निवासी बताया जाता है। आईजी व डीआईजी ने कोर्ट आफ इंक्वायरी का आदेश दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव उत्तराखंड भेजा जाएगा।
विज्ञापन


अगैया स्थित एसएसबी छठी बटालियन के जवान मिहींपुरवा विकास खंड में इंडो-नेपाल की खुली सीमा पर तैनात हैं। सीमा पर चितलहवा गांव के निकट एसएसबी के बार्डर आउट पोस्ट पर उत्तराखंड के बागेश्वरी जिला निवासी गोविंदराम (50) इंस्पेक्टर पद पर तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार देर शाम गोविंदराम अपने टेंट में था। तभी 7:30 बजे के आसपास बीओपी पर मुस्तैद जवानों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जवान गोविंदराम के कैंप तक पहुंचे तो वह जमीन पर मृत पड़ा था। पास में ही सर्विस रायफल पड़ी थी।

गोविंदराम द्वारा अपने को गोली मार लेने की सूचना तत्काल बटालियन मुख्यालय को दी गई। आईजी अविनाश चंद्रा व डीआईजी लखीमपुर सेक्टर उपेंद्र प्रकाश को भी अवगत कराया गया।

आईजी और डीआईजी के आदेश पर कमांडेंट एमएस यादव अगैया मुख्यालय से बीओपी चितलहवा के लिए रवाना हो गए हैं। आईजी व डीआईजी ने बताया कि गोविंदराम घरेलू समस्याओं को लेकर तनाव में रहता था। इसकी सूचना काफी पहले मिली थी।

इस पर स्थानीय अधिकारियों द्वारा उसकी काउंसलिंग भी की गई थी। शायद उसी तनाव के चलते यह घटना हुई है। लेकिन जांच के बाद ही आत्महत्या की वजह का सही पता चलेगा।


दोनों अधिकारियों ने बताया कि एसपी बहराइच को भी मामले से अवगत कराया गया है। कोर्ट आफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। उधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मोतीपुर थानाध्यक्ष कैलाशनाथ यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed