फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   indian idol participant die in road accident

इंडियन आइडियल फेम नम्रता की हादसे में मौत

Thu, 30 May 2013 11:29 PM IST
संडीला (हरदोई)/ब्यूरो
संडीला (हरदोई)/ब्यूरो Updated Thu, 30 May 2013 11:29 PM IST
विज्ञापन
indian idol participant die in road accident

संडीला-लखनऊ मार्ग पर ग्राम सांक के निकट ट्रक की चेचिस और कार की आमने-सामने हुई टक्कर में इंडियन आइडियल फेम नम्रता सिंह की उनके पिता के साथ मौत हो गई।

विज्ञापन


कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सीएचसी पहुंचाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर लखनऊ के ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया।

पिता-पुत्री के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए।

हरदोई शहर के मोहल्ला रेलवेगंज निवासी रमेश सिंह (55) गुरुवार सुबह 7:30 पर लखनऊ के लिए कार से रवाना हुए। उनके साथ पुत्री नम्रता सिंह (24), ऋचा, अंकिता, भांजा अतुल कार में सवार थे। सुरेश कार चला रहा था।
विज्ञापन


करीब नौ बजे सांक गांव के निकट लखनऊ की तरफ से आ रहे दस चक्का ट्रक की चेचिस ने कार में सामने से तेज टक्कर मार दी। चालक ट्रक की चेचिस छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। तब तक रमेश सिंह और नम्रता सिंह की मौत हो चुकी थी।

कुछ देर में परिजन भी मौके पर पहुंच गए। हादसे में गंभीर घायल ऋचा, अंकिता, अतुल और सुरेश को तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

चिकित्सक ने रमेश, नम्रता को मृत घोषित करने के साथ ही घायलों को ट्रामा सेंटर, लखनऊ रिफर कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। कोतवाली पुलिस ने ट्रक की चेचिस को कब्जे में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed