फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   indian army open recruitment from 3 till 11 jan

सेना में भर्ती खुली, 11 जनवरी तक चलेगी

Thu, 03 Jan 2013 11:00 AM IST
कानपुर/ब्यूरो
कानपुर/ब्यूरो Updated Thu, 03 Jan 2013 11:00 AM IST
विज्ञापन
indian army open recruitment from 3 till 11 jan

लंबे अंतराल बाद कानपुर छावनी में एक बार फिर सेना के जवानों की खुली भर्ती प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई। 3 से 11 जनवरी तक चलने वाली भर्ती के दौरान जिलेवार अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। भर्ती का श्रीगणेश औरैया जिले के युवकों से होगा। सुबह 5 बजे से 10 बजे तक अभ्यर्थियों की इंट्री होगी। जिला प्रशासन और सेना ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। सेना के अफसरों ने भी भर्ती स्थल का मुआइना किया। सेंट्रल स्टेशन पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन


एसीएम (दो) भानु प्रताप शुक्ल ने बताया कि प्रशासन स्तर पर सारी तैयारियां पूरी करने के बाद प्वाइंटों पर बैरीकेडिंग लगवाने के बाद भी चेक कर लिया गया है। उधर आरपीएफ के कंपनी कमांडर संजय पांडे ने बताया कि बुधवार रात से ही अभ्यर्थियों का आना शुरू हो जाएगा। इस कारण प्लेटफार्म नंबर एक से नौ तक 18 टीमों को लगाया गया है। ये लोग भीड़ को कंट्रोल करने के अलावा उन्हें जानकारी मुहैया कराएंगे। सीएमओ डॉ. आरपी यादव ने बताया कि आर्मी भर्ती के लिए 24 सो घंटे दो एंबुलेंस तैनात रहेंगी। एक एंबुलेंस उस स्थान पर रहेगी, जहां आवेदक इकट्ठे होंगे और दूसरी एंबुलेंस फिजिकल टेस्ट स्थल पर रहेगी।
विज्ञापन


भर्ती स्थल:- छावनी सेना का मैदान, केंद्रीय विद्यालय के थोड़ा आगे।

तिथिवार भर्ती
3 जनवरी को औरैया, 4 जनवरी को बाराबंकी, 5 जनवरी को गोंडा, 6 जनवरी रविवार अवकाश, 7 जनवरी हमीरपुर और 8 जनवरी को कानपुर के अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा। 9 से 11 जनवरी के बीच शारीरिक, स्वस्थता प्रमाणपत्र हासिल करने वाले अभ्यर्थियों का इंटरव्यू होगा। भर्ती से वंचित होने वालों के लिए बाद में किसी तिथि को आखिरी बार बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती स्थल पहुंचने का जरिया
:- सेंट्रल स्टेशन पर उतरने के बाद यदि कैंट साइड की ओर बाहर आते हैं तो आटो मिलेंगे। इसके अलावा रिक्शे से मरेकंपनी पुल और फिर वहां से लालबंगला की ओर जाने वाली टेंपो पर बैठकर दस नंबर कैंटीन पर उतरिए। वहां से पांच सौ मीटर पर भर्ती स्थल का मैदान है।
:- सेंट्रल के सिटी साइड पर उतरते हैं तो वहां से आटो या फिर रिक्शा, टेंपो से मालरोड पर बने पुल के पास पहुंचने के बाद टेंपो पकड़ कर दस नंबर कैंटीन पहुंचेंगे। वहां से पैदल भर्ती मैदान तक जा सकते हैं।
:- बस से आने वाले लोग टाटमिल चौराहे से रामादेवी जाने वाले टेंपो पर बैठकर या तो पैराशूट तिराहा या फिर क्रासिंग पार रक्षा कालोनी के सामने उतरें। फिर बाएं हाथ पर बने बिजली सबस्टेशन के बगल से खुले रास्ते के जरिए मैदान तक पहुंच सकते हैं। पर इधर से जाने में उन्हें दिक्कत होगी।


दलालों से सावधान रहें
सैन्य अफसरों ने भर्ती परीक्षा में आने वाले युवकों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी दलाल के बहकावे या झांसे में न आएं, क्योंकि भर्ती की पारदर्शी व्यवस्था है। त्रिस्तरीय अधिकारी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। साथ ही मिलिट्री इंटेलीजेंस भी सक्रिय हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed