{"_id":"342c9924-b5c0-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"indecent-acts","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख में बहनोई को सौंप दी बीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख में बहनोई को सौंप दी बीवी
बागपत/ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2013 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में एक लाख रुपये लाने से मना करने पर एक युवक ने अपनी बीवी को अपने बहनोई को सौंप दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि बहनोई ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। इतना कुछ होने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। रविवार को कोर्ट के आदेश पर सिंघावली अहीर थाना में रिपोर्ट दर्ज हुई।
दिल्ली निवासी एक युवती की शादी एक वर्ष पूर्व सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। ससुराल वाले उससे दो लाख मांग रहे थे। उसके पति का कहना था कि उसने बहनोई से दो लाख रुपये कर्ज ले रखा है।
विज्ञापन
इस पर महिला एक लाख तो ले आई लेकिन साथ ही कह दिया कि और नहीं ला सकती है। आरोप है कि उसके पति ने उससे कहा कि अभी बहनोई का एक लाख और बाकी है। इसके बदले उसने उसे बहनोई को सौंप दिया।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि उसके बहनोई ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। उसने विरोध किया तो बाद में उसे बड़ौत स्टेशन पर छोड़ आए। उसके बाद भी उसके ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। उसने घटना की शिकायत सिंघावली अहीर थाना पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
बाद में पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। रविवार को कोर्ट के आदेश पर सिंघावली अहीर थाने में आरोपी ससुरालियों के खिलाफ मारपीट, उत्पीड़न और धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई। एसओ का कहना है कि मामला दहेज उत्पीड़न का है। इसकी जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।