फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   iit students support with kejrival

केजरीवाल की नैया पार लगाएंगे ये लोग!

Sun, 20 Apr 2014 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 20 Apr 2014 05:59 PM IST
विज्ञापन
iit students support with kejrival

बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को टक्कर देने और वाराणसी में उन्हें घेरने के लिए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। उनकी चुनावी तैयारी को और हाईटेक बनाने के लिए आईआईटी के करीब दो सौ छात्र उनके साथ आ खड़े हुए हैं।

विज्ञापन


'आप' के बेड़े में शामिल ये छात्र सोशल मीडिया के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने और इसे नया रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। आईआईटी के ये छात्र केजरीवाल का हाथ मजबूत करने के लिए घर-घर जाकर प्रचार की कमान भी संभाल रहे हैं।

विज्ञापन

'राजनीति को स्वच्छ बनाने में जुटे हैं'

iit students support with kejrival

आईआईटी के इन छात्रों को पार्टी की ओर से स्थानीय घोषणा पत्र तैयार करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। जिसमें उन्हें स्थानीय समस्याओं के साथ-साथ जरूरी मुद्दों से जुड़े इनपुट जुटाने का काम भी सौंपा गया है। परीक्षा सत्र के दौरान भी आईआईटी के ये छात्र आम आदमी पार्टी के लिए समय निकाल रहे हैं।

छात्रों का तर्क है कि वह राजनीति नहीं कर रहे बल्कि इसे स्वच्छ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आईआईटी बीएचयू के मैकेनिकल, माइनिंग, केमिकल, सिविल, मैटेरियल साइंस के ये छात्र पढ़ाई के साथ-साथ देश की राजनीति पर भी चर्चा में रमे नजर आ रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल के कार्यक्रमों का खाका तैयार करने वाली टीम से जुड़े आईआईटी मैकेनिकल के छात्र विशाल खंडेलवाल बताते हैं कि लगभग सभी आईआईटी छात्र केजरीवाल को पसंद करते हैं। इवेंट विंग का हिस्सा बने नीतीश राय ने भी माना कि कई छात्र वाराणसी में सक्रिय हैं।

विधि के छात्र भी दे रहे साथ

iit students support with kejrival

सोशल मीडिया से जुड़े छात्र प्रखर और उनके साथी स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सड़क, गंगा, बुनकरी आदि मुद्दों पर चर्चा करते हैं। उसका वीडियो आप की वेबसाइट पर अपलोड करते हैं।

सोशल मीडिया विंग का प्रतिनिधित्व कर रहे अंकित लाल ने बताया कि आम आदमी पार्टी के वेबसाइट पर राष्ट्रीय पेज के साथ वाराणसी का पेज भी बनाया गया है। इस पर रोजाना केजरीवाल की सभा के वीडियो और खींची गई तस्वीरों को अपलोड किया जाता है।

आईआईटियंस का एक विंग स्थानीय घोषणापत्र तैयार करने के लिए पार्टी को जरूरी इनपुट उपलब्ध करा रहा है। इस कार्य में बीएचयू के विधि के छात्र भी हाथ बंटा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed