फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Idol immersion ban in up

मूर्ति विसर्जन पर रोक, डीएम से मांगा हलफनामा

Tue, 01 Oct 2013 12:02 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 01 Oct 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
Idol immersion ban in up

उत्तर प्रदेश में गंगा प्रदूषण जैसे गंभीर मामले को लेकर प्रदेश सरकार की लापरवाही पर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा है कि सरकार इस महत्वपूर्ण मामले में न्यायालय को अपेक्षित सहयोग नहीं दे रही है।

विज्ञापन


कोर्ट ने मूर्ति विसर्जन नहीं करने का आदेश देते हुए डीएम से हलफनामा मांगा है। सुनवाई के दौरान सरकारी वकील के कोर्ट में अनुपस्थिति रहने और पूर्व के आदेश के अनुपालन को लेकर हाईकोर्ट ने यह टिप्पणी की।
विज्ञापन


दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन पर वैकल्पिक उपाय बताने के पूर्व के आदेश पर भी जिलाधिकारी की ओर से कोई जवाब अब तक नहीं दिया गया है। कोर्ट ने मूर्ति विसर्जन नहीं करने का आदेश देते हुए डीएम से हलफनामा मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 सितंबर को दो ड्रोजिंग मशीन खरीदने के आदेश पर भी सरकार की ओर से कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई।

न्यायमित्र अरुण गुप्ता ने कहा कि अदालत ने पिछले वर्ष जिला प्रशासन को मूर्ति विसर्जन के वैकल्पिक उपाय बताने का निर्देश दिया था किंतु इस बाबत कोई जानकारी अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। याचिका पर चार अक्तूबर को अगली सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed